Categories: Haryana

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटने पर युवा मुक्केबाज याक्षिका का हुआ जोरदार स्वागत

India News (इंडिया न्यूज), Asian Boxing Championship 2025 : थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित युवा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतकर लौटी होनहार युवा मुक्केबाज याक्षिका का रविवार को शानदार अभिनंदन किया गया। बत्तरा कालोनी स्थित जे.के. स्कूल में आयोजित समारोह में जिसमें शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे, जबकि विधायक प्रमोद विज के पुत्र राहुल विज व स्थानीय पार्षद सांची तनेजा विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पहले याक्षिका को शिवाजी स्टेडियम से जे.के. स्कूल तक खुली जीप में लाया गया।

याक्षिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया

इस दौरान अनेक समाजसेवियों, परिजनोंं ने याक्षिका का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला बाक्सिंग एसोसिएशन यशपाल अहलावत, याक्षिका के कोच सुनील कुमार, फेडरेशन पदाधिकारी दीपक कुंडू, डा. संजय सैन, अटावला के सरपंच महाबीर सिंह के अलावा महाबीर देशवाल, सुल्तान देशवाल, सूरजमल, भगतराम शर्मा आदि इस दौरान मौजूद रहे। यहां बता दें कि याक्षिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था। 

याक्षिका ने कहा कि अभी वह कामयाबी से कोसों दूर है…

इस मुकाबले में याक्षिका ने उज्बेकिस्तान की मुक्केबाज को जोरदार शिकस्त दी थी। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और हरियाणा प्रदेश, बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया है। पत्रकारों से बातचीत में याक्षिका ने साफ कहा कि अभी वह कामयाबी से कोसों दूर है और उसका लक्ष्य ओलिम्पिक में अपने देश के पदक जीतना है। इस सफर में उनके कोच सुनील कुमार व परिजनों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने अभिनंदन किए जाने पर समाजसेवियों व खेल प्रेमियों का आभार जताया।

Recent Posts

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

53 seconds ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

4 minutes ago

Global financial markets were already fragile. Big AI bets could break them

By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…

5 minutes ago

Virgin Media O2 to cut thousands of jobs and halt UK fibre expansion

By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…

6 minutes ago

BRIEF-NOS Q3 EBITDA €225.6 Mln

Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…

10 minutes ago

Liverpool game is 'unbelievable opportunity,' Fenerbahce coach Kuyt says

VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…

12 minutes ago