Categories: HaryanaReligion

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया ‘व्यास पूजा’ और ‘व्यास पीठ’ का महत्व, महाराज बोले – गुरु अपने भक्तों को कभी भी ‘गिरने’ नहीं देता

India News (इंडिया न्यूज), Swami Gyananand Maharaj : श्याम बाग में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता सेवा समिति पानीपत की ओर से आयोजित प्रातः कालीन हवन यज्ञ करके गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात श्रीमद्भागवत गीता एवं गुरु का पूजन अर्चन एवं आरती की गई। पानीपत जिले एवं आसपास के क्षेत्र जैसे सफीदों, शामली, जींद, गन्नौर आदि क्षेत्रों से आए। भक्त जनों ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। Swami Gyananand Maharaj

Swami Gyananand Maharaj : जीवन में गीता की प्रेरणा से आगे बढ़ने का संकल्प लिया

अधिकतर भक्त जनों ने महाराज श्री पर पुष्प वर्षा की तथा श्रीमद्भागवत गीता भेंट करके महाराज श्री से जीवन में गीता की प्रेरणा से आगे बढ़ने का संकल्प लिया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी ने व्यास पूजा के महत्व के बारे में प्रकाश डाला और उन्होंने बताया कि धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में गीता का ज्ञान भगवान श्री कृष्ण ने आज से लगभग 5000 वर्ष से अधिक समय पूर्व दिया था, परंतु भगवान की इस वाणी को उत्तराखंड के बद्री धाम के समीप माना गांव में ऋषि वेद व्यास जी ने गुफा में धार्मिक ग्रंथ के रूप में लिखा।

तभी से व्यास पीठ का महत्व जाना गया तथा कोई भी साधारण व्यक्ति व्यास गद्दी पर विराजमान नहीं हो सकता। गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि परमात्मा और मनुष्य के बीच में एक गुरु ही ऐसा माध्यम है जो उनको सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देकर उनको परमात्मा से जोड़ सकता है। केवल गुरु का ही ज्ञान होता है जो अपने भक्तों को कभी भी गिरने नहीं देता तथा जीवन में सदैव निरंतर आगे बढ़ाने की सदप्रेरणा देता है।

रत्न रसिक एवं पवन गुंबर के भजनों पर झूम उठे भक्तजन

भजन गायक रत्न रसिक एवं पवन गुंबर के भजनों पर सभी भक्तजन झूम उठे तथा समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री कृष्ण कृपा  जीयो गीता सेवा समिति की कार्यकारिणी एवं सदस्य गणों ओर से अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने महाराज श्री को पगड़ी पहन कर तथा पुष्प माला अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया!  सभी भक्त जनों के लिए भोजन प्रसाद की उचित व्यवस्था की गई थी। विकास गोयल ने समय एवं गुरु के महत्व के बारे प्रकाश डाला। इनर व्हील क्लब से सीमा बब्बर एवं महिला मंडल के नेतृत्व में लगभग 2000 पौधों का वितरण भक्त जनों को किया गया।

इस अवसर पर विभु पालीवाल, एसपी बंसल, सूरज ड्यूरेजा, सुरेश अरोड़ा, अंकुश बंसल, कवर रविंद्र सैनी, सुनील ग्रोवर, विपिन सरदाना, अनिल मदान, प्रीतम गुर्जर, राजू शर्मा, पंकज वर्मा, सुरेश शर्मा, अवनीश ठाकुर, ओमप्रकाश सचदेवा, गुलशन चुग, धीरज बत्रा आदि श्री कृष्ण परिवार से उपस्थित रहे। श्री कृष्ण कृपा महिला मंडल ने कार्यक्रम में व्यवस्था रूपी विशेष सहयोग किया। श्यामबाग से प्रवीण नंदवानी ने सपरिवार कार्यक्रम में सहयोग किया।

ये रहे मौजूद

जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलूजा, राहुल विज, कृष्ण छोकर किवाना, सनातन धर्म संगठन से कृष्ण रेवाड़ी, दशहरा कमेटी से रमेश मांटा एवं भीम सचदेवा, राधा रमन मंदिर से विपिन चुघ, काशी गिरी मंदिर से हरीश खुराना, प्रेम मंदिर से पूजनीय माता कांता जी महाराज, श्री राम सेवा दल से हरबंस आनंद, पानीपत सेवा मंडल से सुभाष बटला, ज्ञानेश्वर मंदिर से हरीश अरोड़ा, सनातन धर्म मंदिर से तरुण गांधी, वृंदावन ट्रस्ट से राकेश बंसल, गुरु रामदास गुरुद्वारा से हरविंदर सिंह एवं पानीपत शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक,संस्थाएं एवं संगठन के समस्त पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण तथा शहर के प्रबुद्ध जन मुख्य रूप से मौजूद रहे। Swami Gyananand Maharaj

एक ही दिन में भाजपा की सभी 27 जिला कार्यकारिणी घोषित, सीएम नायब सैनी सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों शुभकामनाओं के साथ दी नसीहत भी

Recent Posts

Squash-Egypt's Orfi to become youngest-ever women's world No 1

By Ashraf Hamed Atta Sept 19 (Reuters) - Egypt's Amina Orfi will become the youngest-ever…

2 minutes ago

UPDATE 3-MLB Orioles vs Brewers Box Score

Brewers 6, Orioles 5 Brewers ab r h rbi bb so avg Chourio LF 5…

7 minutes ago

Spectators arrive in Nagoya for Asian Games opening ceremony

VIDEO SHOWS: SPECTATORS ARRIVING AT PALOMA MIZUHO STADIUM FOR ASIAN GAMES OPENING CEREMONY / SECURITY…

8 minutes ago

NATO SPOKESPERSON: WE WELCOME THE ANNOUNCEMENT THAT AN AGREEMENT WILL SOON BE SIGNED BY THE UNITED STATES, DENMARK, AND GREENLAND

NATO SPOKESPERSON: WE WELCOME THE ANNOUNCEMENT THAT AN AGREEMENT WILL SOON BE SIGNED BY THE…

13 minutes ago

RUSSIA'S DIGITAL MINISTRY REPORTS ATTEMPT TO SABOTAGE COMMUNICATION LINES IN COUNTRY'S FAR EAST TO DISRUPT HOLDING OF ELECTIONS – IFX

RUSSIA'S DIGITAL MINISTRY REPORTS ATTEMPT TO SABOTAGE COMMUNICATION LINES IN COUNTRY'S FAR EAST TO DISRUPT…

18 minutes ago

Spectators arrive in Nagoya for Asian Games opening ceremony

VIDEO SHOWS: SPECTATORS ARRIVING AT PALOMA MIZUHO STADIUM FOR ASIAN GAMES OPENING CEREMONY / SECURITY…

19 minutes ago