Categories: HaryanaSports

पानीपत के दो खिलाड़ियों ने अमेरिका में जीते दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल, गांव पहुंचे पर हुआ स्वागत

India News (इंडिया न्यूज),  21st World Police And Fire Games 2025  : जिले के दो खिलाड़ियों ने अमेरिका में तीन मेडल जीते है, जिसके बाद आज गांव पहुंचे पर उनका स्वागत हुआ। अमेरिका के बर्मिंघम अलाबामा में 27 जून से 6 जुलाई तक हुए 21 वें वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 के कराटे में आईटीबीपी पंचकुला में कार्यरत नौल्था की नीतू जागलान ने एकाकी व संयुक्त टीम में डबल गोल्ड मेडल व दलजीत जागलान ने आर्म्स रेसलिंग में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा देश का नाम रोशन किया है। दलजीत हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। 21st World Police And Fire Games 2025

21st World Police And Fire Games 2025 : नीतू का कराटे में यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक नहीं

ग्रामीणों ने दोनों का डाहर टोल पर स्वागत किया व दोनों को रोड शो निकालते हुए नौल्था पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने बाबा लाठे वाले मंदिर में शीश झुका कर महंत नरेश पूरी महाराज से आशीर्वाद लिया। नीतू का कराटे में यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक नहीं है। उन्होंने 2019 में चीन में गोल्ड और नीदरलैंड में सिल्वर मेडल जीता था। दोनों खिलाड़ियों का गांव में भव्य स्वागत किया गया। टोल प्लाजा से खुली जीप में गांव तक उनका जुलूस निकाला गया।

कोच आर मारी मुत्तु, कोच विनोद कुमार को भी सम्मानित किया

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नीतू जागलान के कोच आर मारी मुत्तु, दलजीत जागलान के कोच विनोद कुमार को भी सम्मानित किया। इस मौके पर चौबीसी प्रधान तेजवीर जागलान, आईटीबीपी से कमांडेंट प्रदीप कुमार, एसआई मंजीत कपूर, सरपंच बलराज जागलान, सरपंच प्रतिनिधि नीरज कौशिक, समरजीत जागलान, सुखबीर जागलान, जिला पार्षद प्रतिनिधि हरेंद्र चौहान, मास्टर ईश्वर जागलान व बलबीर जागलान शामिल रहे।  21st World Police And Fire Games 2025

भगवानपुर गांव के अस्पताल विवाद में राज बब्बर बोले- ‘राजा साहब’ जो चाहते, वो करवा लेते, उनके सामने तो CM की जुबान नहीं हिलती, वादे से न मुकरे राव

Recent Posts

French prosecutors and regulators step up scrutiny on smart glasses

PARIS, Sept 18 (Reuters) - Paris prosecutors have opened a criminal probe into suspected sexual…

19 seconds ago

BRIEF-Credito Emiliano Renews Multi-Currency Commercial Paper Programme For €1 Billion

Sept 18 (Reuters) - Credito Emiliano SpA: * RENEWS MULTI-CURRENCY COMMERCIAL PAPER PROGRAMME FOR €1…

22 seconds ago

UPDATE 1-South Korea’s FLC tenders to buy up to 69,000 tons of corn, traders say

(Adds shipment periods from possible global origins) HAMBURG, Sept 18 (Reuters) - South Korea's Feed…

5 minutes ago

Dora reclaims world number one, Moore survives late scare at Trestles

VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS FROM DAY 4 OF THE LEXUS TRESTLES PRO  COMPLETE SHOTLIST TO FOLLOW…

6 minutes ago

Oil prices fall 2% on hopes of limited Saudi supply disruptions

By Sethuraman N R and Arathy Somasekhar Sept 18 (Reuters) - Oil prices fell 2%…

10 minutes ago

BRIEF-Delivery Hero Says Uber Launches Tender Offer For All Its Shares

Sept 18 (Reuters) - DELIVERY HERO SE: * ISSUES NOTICE TO HOLDERS OF EUR 875…

10 minutes ago