Sports

Delhi Half Marathon में आशीष सूद और कपिल मिश्रा का बड़ा बयान: “खेलों से बनेगा नया भारत”

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन की 20वीं वर्षगांठ पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और कपिल मिश्रा ने इस आयोजन की सराहना की और इसे दिल्ली में खेलों के लिए मील का पत्थर बताया।

Delhi Half Marathon:  “खेलों का इकोसिस्टम मजबूत हो रहा है”

आशीष सूद ने कहा: “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में खेलों का एक सकारात्मक इकोसिस्टम बना है। अब हम दिल्ली में भी उसी दिशा में कार्य कर रहे हैं। दिल्ली हाफ मैराथन जैसे आयोजन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार और दिल्ली पर्यटन विभाग अब इस आयोजन का हिस्सा होंगे, जिससे दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय खेलों का हब बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया जाएगा।

Delhi Half Marathon: युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास

कपिल मिश्रा ने कहा, “हम इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। जब बच्चे खेलते हैं, तो उनके जीवन की बहुत-सी कमियाँ अपने आप दूर हो जाती हैं।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में खेल आधारित कई पहलें शुरू की जा रही हैं।

Delhi Half Marathon: अंतरराष्ट्रीय आयोजन की तैयारी

दोनों मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि वेदांता ग्रुप द्वारा प्रायोजित यह आयोजन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कर चुका है। “हम चाहते हैं कि दुनिया भर के लोग दिल्ली आएं और इस तरह के आयोजनों का हिस्सा बनें। दिल्ली पर्यटन पूरी तरह से तैयार है,” उन्होंने जोड़ा।

दिल्ली हाफ मैराथन अब सिर्फ एक रनिंग इवेंट नहीं रहा, बल्कि यह एक राष्ट्रीय खेल आंदोलन का हिस्सा बन चुका है। दिल्ली सरकार की भागीदारी और नेतृत्व में, यह आयोजन आने वाले समय में और भी अधिक युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगा।

Recent Posts

'Spider-Man: Brand New Day' debut sets all-time record at domestic box office

By Dawn Chmielewski LOS ANGELES, Aug 2 (Reuters) - "Spider-Man: Brand New Day" set an…

4 hours ago

'Spider-Man: Brand New Day' debut sets all-time record at domestic box office

By Dawn Chmielewski LOS ANGELES, Aug 2 (Reuters) - "Spider-Man: Brand New Day" set an…

4 hours ago

Exclusive-French broadcaster TF1 weighs sale of production arm Studio TF1, sources say

LONDON/MILAN, Aug 3 (Reuters) - French broadcaster TF1 is weighing a sale of its production and…

7 hours ago

Exclusive-French broadcaster TF1 weighs sale of production arm Studio TF1, sources say

LONDON/MILAN, Aug 3 (Reuters) - French broadcaster TF1 is weighing a sale of its production and…

10 hours ago

'Ted Lasso' returns to the pitch with a new challenge on Apple TV

By Lisa Richwine LOS ANGELES, Aug 3 (Reuters) - The Emmy-winning, feel-good soccer comedy "Ted…

11 hours ago

AM/NS India Champions Durable Steel Infrastructure as India Accelerates Renewable Energy Expansion

Advanced steel solutions can help enhance durability, reduce lifecycle costs and strengthen the country’s clean…

11 hours ago