India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और भाजपा नेता सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने कहा कि जब जब भी सीपी राधाकृष्णन संसद सदस्य रहे, तब उन्होंने अपने दायित्व का कुशल निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण से उप-राष्ट्रपति के लिए सीपी राधाकृष्णन का नाम घोषित किया है। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया और राहुल गांधी से एफिडेविट मांगा गया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये हवा-हवाई दब-दबाई कब से चलने लगी जबकि माननीय कोर्ट में तो ऐसा है नहीं। दफ्तर में भी तो ऐसा है नहीं। अगर राहुल गांधी जी ने कुछ कहना है तो लिख कर देना चाहिए और उस पर फैसला हो जाएगा। अगर वे अब हवा में कोई बात कह देते हैं तो हवा में की बात को कैसे माना जाएगा।
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोप के दौरान दिखाए गए पीपीटी को लेकर कहा है कि वह डाटा उनका नहीं है इसके लिए राहुल गांधी हलफनामा दे या फिर देश से माफी मांगे, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल भी कायदे कानून के हिसाब से नहीं चल रहे है। राहुल गांधी इस नॉन इश्यू का भी इश्यू बनाना चाहते है, उनके एजेंडे में है कि अगर देश पर राज करना है तो उन्हें सभी संविधान संस्थाओं पर सवाल उठाना होगा इसलिए कभी वे ईडी तो कभी ईसी को लेकर बोलते है।
तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि इलेक्शन कमीशन और मोदी दोनों बिहारी को चूना लगाना चाहते हैं लेकिन यह बिहार है यहां खैनी के साथ चूने को रगड़ दिया जाता है और खा लिया जाता है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को विश्वास है तो उन्हें चुप रहना चाहिए। अब वे जानते हैं कि चूना खैनी के मिलाकर रगड़ दिया जाता है तो मिलने नहीं देना चाहिए।
पाकिस्तान आर्मी चीफ का कहना है पाकिस्तान जल्दी अपना कर्ज कम कर देगा और दुनिया के समृद्ध समाज में से एक बन जाएगा, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसका मतलब यही है कि पाकिस्तान ने अपने आप को सेल पर लगा दिया, जैसकि कभी आदमी मेरे बैंगन लेलो, आलू लेलो, उसी प्रकार पाकिस्तान ने खुद को सेल पर लगा दिया है, अब देखते है कौन खरीदेगा।
भूपेंद्र हुड्डा का कहना है कि हरियाणा में अब कानून व्यवस्था ठप हो गई है जिस पर बोलते हुए विज ने कहा कि जो भी है स्थिति है इस पर मुख्यमंत्री खुद ध्यान दे रहे हैं।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…