India News (इंडिया न्यूज), Woman Dies Two Days After Delivery : पानीपत के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दो दिन बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला को डॉक्टरों के द्वारा छुटटी दे दी गई थी, जिसके बाद घर जाकर महिला की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। वहीं पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रमजान मूल रूप से बंगाल निवासी हॉल पता विकास नगर गली न. 26 युवक की पत्नी गुलनाज खातून की नागरिक अस्पताल में पांच सितम्बर को डिलीवरी हुई थी और लडक़े को जन्म दिया था। उसके बाद डॉक्टरों ने डेढ़ दिन तक महिला का इलाज जारी रखा और बच्चे को भी मशीन में रखा गया। उसके बाद शनिवार को दोपहर बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि उसके पेट में डिलीवरी के बाद से ही लगातार दर्द हो रहा था।
पति ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि छुट्टी देते समय भी जांच में केवल खानापूर्ति की और घर भेज दिया। उसकी पत्नी को छुट्टी मिलने के बाद भी पेट में दर्द हो रहा था जिससे कारण उससे चलना फिरना तो दूर बिस्तर से उठा भी नहीं जा रहा था। जब उसकी तबीयत खराब थी तो डॉक्टरों ने उससे जल्दी छुट्टी क्यों दी, उसका इलाज पूरा क्यों नहीं किया। पत्नी की मौत के बाद भी डॉक्टरों ने सही कारण नहीं बताया और कहा कि पोस्टमार्टम होगा।
रमजान ने कहा कि उसकी पत्नी का समय रहते पूरा इलाज होता तो आज यह नौबत देखने को नहीं मिलती। वहीं पर मृतक महिला की सास ने बताया कि डिलीवरी के बाद से गुलनाज की ब्लीडिंग नहीं रूक रही थी। छुट्टी मिलने के बाद घर पर थोड़ी बहुत तबीयत में सुधार था। वहीं पर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तबीयत ठीक देखने के बाद ही छुट्टी दी गई थी। उसके बाद घर जाने पर महिला को क्या दिक्कत हुई हैं यह परिजन ही जानते हैं।
Surat (Gujarat) [India], May 2: Renowned environmentalist Viral Desai’s ‘Shahid Smriti Van’ has received national…
New Delhi [India], May 2: India’s PR and digital branding industry, Multiphase Digital has created an ‘unprecedented’ win…
Ahmedabad (Gujarat) [India], May 2: Dr. Dhaval Naik, a cardiac surgeon associated with Marengo CIMS…
Mumbai (Maharashtra) [India], May 2: Navayuga Engineering Company Limited (NECL) proudly garners its second Guinness…
Mumbai (Maharashtra) [India], May 2: The 13th edition of VINYL INDIA 2026 — the World’s…
Hyderabad (Telangana) [India], May 2: Aptronix, India’s leading Apple Premium Reseller, has unveiled its most…