Categories: Haryana

हरियाणा का ये जिला बोलेगा – नो प्लास्टिक, ओनली फैंटास्टिक, स्वच्छता का बजा बिगुल – हर गली, हर मोहल्ला बनेगा स्वच्छ पहचान

प्रवीण वालिया, करनाल,  Haryana Shehar Swachhta Campaign – 2025 : हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में रोजाना सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने तथा गंदगी फैलाने वालों के चालान जैसी विभिन्न गतिविधियाँ की जा रही हैं। इसका उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने सोमवार को दी।

  • सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर 2500 रुपये का जुर्माना
  • विद्यालय व मंदिर में चला स्वच्छता अभियान – विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री और प्रयोग को लेकर सख्ती बरती जा रही

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री और प्रयोग को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में सेक्टर-6 मार्केट का सेनीटेशन टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 4 दुकानों पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग होता मिला तथा एक दुकान के आगे कूड़ा-कर्कट भी पाया गया। इसके चलते दुकानदारों के कुल 5 चालान किए गए और उन पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

शहर के चारों जोनों में स्वच्छता अभियान निरंतर चलाए जा रहे

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि शहर के चारों जोनों में स्वच्छता अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को स्वच्छता से जोड़ा जा सके। इसी क्रम में प्रेम नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें अध्यापक और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दी। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर “न गंदगी करेंगे, न करने देंगे” तथा “सिंगल यूज़ प्लास्टिक त्यागने” का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त, मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म सती गीता मंदिर में भी सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता कार्य किए गए।

सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा

इसी प्रकार प्रेम नगर स्थित कश्मीरा सिंह पार्क और सेक्टर-9 में सम्बंधित बीट द्वारा सफाई अभियान, विभिन्न सेक्टरों से ग्रीन वेस्ट का उठान, रोड स्वीपिंग मशीन से मुख्य सड़कों की सफाई तथा गांवों में बरसाती पानी निकासी हेतु नालियों की सफाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त निगम आयुक्त व मुख्य सफाई निरीक्षक द्वारा सफाई अभियान, सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की सफाई तथा बाजारों व सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

“हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान – स्वच्छ हरियाणा की पहचान”

नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाएँ। इसके लिए आवश्यक है कि आज से ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें। जहाँ भी उपयुक्त स्थान हो, वहाँ एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसकी देखभाल करें। घर से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। साथ ही युवा अपने परिवार, पड़ोसियों, रिश्तेदारों और मित्रों को भी जागरूक करें, ताकि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान की थीम –
“हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान – स्वच्छ हरियाणा की पहचान” को सार्थक बनाकर करनाल शहर को स्वच्छता में नंबर-वन बनाया जा सके।

Recent Posts

SNAPSHOT-India stocks, rupee, swaps, call at close

(.) Nov 2 (Reuters) - STOCKS: The benchmark BSE Sensex was up 1.66% to 75,692.78,…

7 seconds ago

EQUINOR CEO SAYS EUROPE ENTERING WINTER SEASON MORE VULNERABLE THAN NORMAL IN TERMS OF GAS STORAGE

EQUINOR CEO SAYS EUROPE ENTERING WINTER SEASON MORE VULNERABLE THAN NORMAL IN TERMS OF GAS…

4 minutes ago

Manufacturing solid but strain of energy costs, supply disruptions starts to show

By Jonathan Cable and Leika Kihara LONDON/TOKYO, Nov 2 (Reuters) - Global manufacturing activity remained…

6 minutes ago

European supermarkets hit by new fridge cyber attack

STOCKHOLM/BRUSSELS, Nov 2 (Reuters) - Ahold Delhaize and Colruyt said on Monday that an IT…

7 minutes ago

Granules India profit surges as higher sales outweigh cost pressures

Nov 2 (Reuters) - Indian drugmaker Granules India reported a second-quarter profit rise of nearly…

8 minutes ago

Granules India profit surges as higher sales outweigh cost pressures

Nov 2 (Reuters) - Indian drugmaker Granules India reported a second-quarter profit rise of nearly…

8 minutes ago