प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Police-CWC Raid On Hotels-Cafes And Spa Centres In Karnal : करनाल में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस और बाल संरक्षण समिति (सीडब्ल्यूसी) पंचकूला की संयुक्त टीम ने मुगल कनाल स्थित होटल, कैफे और स्पा सेंटरों पर बड़ी छापेमारी की। अचानक हुई रेड से इन जगहों पर हड़कंप मच गया और कई युवक-युवतियां पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जांच के दौरान पुलिस ने न सिर्फ लाइसेंस और एंट्री रजिस्टर खंगाले, बल्कि संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी कि अब शहर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सिविल लाइन थाना पुलिस इन कैफे और स्पा सेंटरों पर पहले से ही कड़ी नजर बनाए हुए थी। बीते दिनों भी यहां से लड़के-लड़कियां पकड़े गए थे। दरअसल, कैफों में छोटे-छोटे कैबिन बनाए जाते हैं, जहां स्कूल-कॉलेज के छात्र तक पहुंचने लगे हैं। संचालक इनसे करीब 200 रुपये प्रति घंटे का किराया वसूलते हैं। कॉफी परोसने की आड़ में यहां गलत गतिविधियों की शिकायतें सामने आई थीं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी कैफे और स्पा सेंटरों के लाइसेंस और एंट्री रजिस्टर खंगाले। इसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि किन लोगों का बार-बार इन जगहों पर आना-जाना रहता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीडब्ल्यूसी चेयरमैन उमेश चानना ने बताया कि छापेमारी का मुख्य मकसद यह देखना था कि कहीं नाबालिग लड़कियां तो शामिल नहीं हैं। जांच में नाबालिग तो नहीं मिले, लेकिन कई बालिग युवक-युवतियां जरूर मौके से पकड़े गए। इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।उन्होंने बताया कि हाल ही में एक नाबालिग लड़की गर्भवती मिली थी। उसने सीडब्ल्यूसी के सामने पेश होकर बयान दर्ज करवाए थे। उसी मामले के बाद ही कार्रवाई तेज की गई और होटल, कैफे व स्पा सेंटरों को टारगेट किया गया।
रेड के दौरान सीडब्ल्यूसी सदस्य मीना कुमारी और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कैफे और स्पा संचालक अपनी गतिविधियां तुरंत सुधार लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी रामलाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि कई बार स्कूल-कॉलेज के छात्र इन जगहों पर चले जाते हैं, जहां उनका गलत इस्तेमाल होता है।
थाना प्रभारी रामलाल ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में और भी होटल, कैफे व स्पा सेंटरों की अचानक चेकिंग होगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर न केवल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज होगा बल्कि लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। साथ ही उन मकान मालिकों पर भी कार्रवाई होगी, जो ऐसे कारोबारियों को अपनी इमारत किराये पर देते हैं।
EQUINOR CEO SAYS EUROPE ENTERING WINTER SEASON MORE VULNERABLE THAN NORMAL IN TERMS OF GAS…
By Jonathan Cable and Leika Kihara LONDON/TOKYO, Nov 2 (Reuters) - Global manufacturing activity remained…
STOCKHOLM/BRUSSELS, Nov 2 (Reuters) - Ahold Delhaize and Colruyt said on Monday that an IT…
Nov 2 (Reuters) - Indian drugmaker Granules India reported a second-quarter profit rise of nearly…
Nov 2 (Reuters) - Indian drugmaker Granules India reported a second-quarter profit rise of nearly…
Nov 2 (Reuters) - Public Policy Holding Company Inc : * PPHC ANNOUNCES ACQUISITION OF…