Categories: Haryana

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों को लेकर विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने किया भिवानी का दौरा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विस्तार से चर्चा

India News (इंडिया न्यूज), Dr Krishna Lal Middha : हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदेश की जनता को विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की याद दिलाने का कार्य करेगा तथा आगामी पीढिय़ों को इतिहास से जोडऩे में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाकर हमारे पूर्वजों की शहादत की याद दिलाकर उन्हें सम्मान दिया है। इसे पहली बार 2021 में प्रधानमंत्री श्री मोदी की घोषणा के बाद यह दिवस मनाया गया था।  

  • कार्यक्रम को पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक, भाजपा नेता विशाल सेठ, एडवोकेट सोहन लाल मक्कड़ और विनोद चावला आदि ने किया संबोधित

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विभाजन की विभीषिका में जान गंवाने वाले पूर्वजों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में अपने बच्चों को अवश्य लेकर आएं ताकि वे अपने पूर्वजों के बलिदानों के बारे में जानकारी हासिल करें और उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रदेशभर से समाज के सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले उन जाने-अनजाने लोगों की सुध ली

विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. मिड्ढा ने कहा कि देश के विभाजन विभीषिका में हमारे पूर्वजों ने ऐसी अनेक पीड़ाएं सही, जिन्हें बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ये अत्यंत दुख का विषय है कि आजादी के बाद से लेकर 2014 तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले उन जाने-अनजाने लोगों की सुध ली और उनकी याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की।

इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 से प्रतिवर्ष विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। गुरु गोविंद सिंह के वंशज होने के नाते धर्म की रक्षा के लिए हमने शहादत दी हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने इस इतिहास को दबाया रखा है, लेकिन प्रधानमंत्री ने इन वीर शहीदों की शहादत को याद किया है। हमारे समाज के लोगों ने आजादी से लेकर व्यापार, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं।

इस समाज के लोगों ने मेहनत से जो तरक्की की है, उससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए

प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि विभाजन के बाद आए पंजाबी समाज के लोगों ने अपनी मेहनत के बल पर अन्य लोगों का मार्गदर्शन कर रास्ता दिखाया है। इस समाज के लोगों ने मेहनत से जो तरक्की की है, उससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाकर इस समाज के लोगों की शहादत को याद कर इनका सम्मान बढ़ाया है। इस समाज के लोगों ने आरक्षण को भी ठुकरा दिया और न किसी के आगे हाथ फैलाया।

उन्होंने कहा कि विभाजन के समय माताओं-बहनों पर भारी अत्याचार किए गए। आज भी उस मंजर को याद करते हैं तो रूह कांप जाती है। उन्होंने कहा कि उस रक्तपात में न जाने कितने बेकसूर लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि यह विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें भाईचारे का संदेश भी देता है। यह दिन हमें याद दिलाता रहेगा कि सामाजिक एकता के सूत्र टूटते हैं तो देश भी टूट जाया करते हैं।

भारत में 14 अगस्त को मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय स्मृति दिवस

भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य विभाजन के समय पंजाबी समाज के लोगों पर हुई त्रासदी व उनकी शहादत को याद करना है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

उन्होंने कहा कि भिवानी से भारी संख्या में लोग प्रदेश स्तरीय विभीषिका कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा नेता विशाल सेठ ने कहा कि भारत में 14 अगस्त को मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय स्मृति दिवस है, जो 1947 के भारत विभाजन के दौरान लोगों के पीड़ितों और कष्टों को याद करता है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस लोगों के संघर्ष और बलिदान की स्मृति  को याद दिलाता है।

विभाजन विभीषिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी

कार्यक्रम को एडवोकेट सोहन लाल मक्कड़ व विनोद चावला आदि ने विभाजन विभीषिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में संजय दुआ और उसकी सांस्कृतिक मंडली ने देशभक्ति गीतों से मन मोह लिया। सरदार सुदर्शन सिंह, मुकेश रहेजा व एडवोकेट आरसी गुगनानी ने भी विभाजन विभीषिका की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका पर लघु नाटिका भी दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान विभाजन विभीषिका का मंजर अपनी आंखों से देखने वालों समाज के वयोवृद्ध लोगों को विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. मिड्ढा ने शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

 

Recent Posts

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

54 seconds ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

4 minutes ago

Global financial markets were already fragile. Big AI bets could break them

By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…

5 minutes ago

Virgin Media O2 to cut thousands of jobs and halt UK fibre expansion

By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…

6 minutes ago

BRIEF-NOS Q3 EBITDA €225.6 Mln

Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…

10 minutes ago

Liverpool game is 'unbelievable opportunity,' Fenerbahce coach Kuyt says

VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…

12 minutes ago