प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Raksha Bandhan 2025 : भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में से एक है – जहाँ बचपन की शरारतें, आपसी तकरार और अंतहीन प्यार की अनोखी दास्तां बसती है। इस रिश्ते की मिठास को शब्दों में समेटना आसान नहीं, लेकिन रक्षाबंधन का पर्व हर साल इस अमूल्य रिश्ते को एक नई चमक, एक नई ऊर्जा और नए वादों से भर देता है।
इस वर्ष रक्षाबंधन शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन सिर्फ राखी बांधने का नहीं होता, बल्कि भाई की ओर से बहन को सुरक्षा का वचन देने और बहन की ओर से भाई के सुख-समृद्धि की प्रार्थना करने का पर्व होता है।
इस बार रक्षाबंधन की तिथि को लेकर लोगों के मन में भ्रम बना हुआ है, क्योंकि सावन पूर्णिमा इस साल दो दिन आ रही है – 8 और 9 अगस्त को। ऐसे में सवाल उठता है कि राखी 8 अगस्त को बांधी जाए या 9 अगस्त को?
ज्योतिषीय गणनाओं व पंडित हरि दत्त भारद्वाज और पंडित सुनील दत्त मिश्रा के अनुसार
सावन पूर्णिमा: 8 अगस्त को दोपहर 02:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 01:24 बजे तक रहेगी।
उदया तिथि के अनुसार पर्व हमेशा उस दिन मनाया जाता है जिस दिन पूर्णिमा का उदय होता है। इस आधार पर रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन 2025 का शुभ मुहूर्त
राखी बांधने का शुभ समय:
सुबह 05:47 बजे से दोपहर 01:24 बजे तक।
विशेष बात यह है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं रहेगी, जो करीब 4 वर्षों बाद हुआ है। भद्रा न होने के कारण यह समय पूरी तरह से शुभ और अबाध माना जा रहा है।
रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ एक धागा बांधने का नाम नहीं है, यह भावनाओं, आशीर्वादों और विश्वास का प्रतीक है। 9 अगस्त 2025 को सुबह 05:47 से दोपहर 01:24 तक का समय बहनों के लिए अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम की डोरी बांधने के लिए सर्वोत्तम रहेगा। इस शुभ अवसर को पूरे उत्साह और पारिवारिक एकता के साथ मनाएं।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…