India News (इंडिया न्यूज), A Fake Doctor Was Treating Patients In Rohtak PGIMS : हरियाणा की रोहतक पीजीआईएमएस की ओपीडी में एक फर्जी डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहा था, जिस पर शक होने के बाद वहां के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसका आई कार्ड मांगा, जो वह दिखा न सका। मामला संदिग्ध लगने पर सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और मौके पर पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
वहीं पूछताछ में सामने आया कि उक्त फर्जी डॉक्टर अपने दोस्त इंटर्नशिप डॉक्टर की जगह इलाज करने के लिए ओपीडी में आया हुआ था। पुलिस ने इस फर्जी डॉक्टर और इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर दोनों के ही खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक आरोपी फर्जी डॉक्टर जिसका नाम साद है और सोनीपत जिले के गांव निजामपुर माजरा का रहने वाला है, जो गले में स्टेथोस्कोप टांगे और डॉक्टर का अप्रैन पहने हुए ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहा था। पीजीआईएमएस थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवक 12वीं पास है और उसने पेशेंट केयर असिस्टेंट का एक साल का डिप्लोमा किया हुआ है।
जो इंटर्नशिप कर रहे डॉ कृष्ण गहलावत की जगह मरीजों की जांच कर रहा था। उसे हिरासत में ले लिया गया है तथा इंटर्नशिप कर रहे डॉ कृष्ण गहलावत व आरोपी साद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हर पहलू जांच शुरू कर दी है। पुलिस उक्त फर्जी डॉक्टर से गहनता से पूछताछ कर रही है कि क्या इससे पहले भी कभी वह डॉ कृष्ण की जगह ड्यूटी कर चुका है। आरोपी युवक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…