India News (इंडिया न्यूज), Suman Saini : हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि तीज का पर्व नारी शक्ति, प्रेम, समर्पण और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा बड़े उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। तीज हमारे समाज में नारी की भूमिका और उसकी आंतरिक शक्ति का उत्सव है।
सुमन सैनी बुधवार को हरियाणा बाल कल्याण परिषद द्वारा पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय तीज पर्व के अवसर पर बोल रही थी। उन्होंने देशवासियों को, विशेषकर महिलाओं को, हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार हमें प्रकृति, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की जीवंतता और हमारी परंपराओं की गहराई को दर्शाता है।
उन्होंने सभी महिलाओं के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी हर संभव कदम उठाए जाएंगे। अंत में उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की इसी ऐतिहासिक धरती से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली योजना शुरू की, वहीं इसी धरती से बीमा सखी योजना शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 लाख लखपति दीदी बनाने का जो संकल्प लिया है उसमें से 2 लाख 10 हजार लखपति दीदी बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को समर्पित इन योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 33 प्रतिशतराशन डिपो महिलाओं को आवंटित किए गए हैं। यही नहीं पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण की पहल करते हुए एक पौधा भी इस त्यौहार पर अपनी पति के नाम पर लगाने की अपील की।
कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता ने बाल कल्याण परिषद की ओर से हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी का स्वागत करते हुए बाल कल्याण परिषद का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉक्टर रचना गुप्ता ने सभी महिलाओं से स्वावलंबी बनने की अपील करते हुए कहा कि सभी महिलाएं आपसी सौहार्द और स्नेहा बनाकर रखें और बच्चियों को अच्छे संस्कार के साथ-साथ अच्छी शिक्षा दिलाने में भी कोई कोर कसर ना छोड़ें।
मेयर कमल सैनी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया और इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बाल कल्याण परिषद की भी सराहना की। कार्यक्रम में बाल कल्याण परिषद की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन सैनी को मानद महासचिव सुषमा गुप्ता ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज की धर्मपत्नी नीरू विज, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की धर्मपत्नी और पार्षद कुसुम भट्ट, जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी व विभिन्न जिलों से आए अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कार्यक्रम से पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान में भाग लेते हुए पौधारोपण भी किया और इस अभियान के लिए निगम कमिश्नर डॉक्टर पंकज यादव व नगर निगम टीम की खुले मन से प्रशंसा भी की।
New Delhi [India], May 4: Kreativemedia.io, the fast-rising AI-first creative agency reshaping how modern brands…
Surat (Gujarat) [India], May 4: Surat experienced an evening of extraordinary scale and creative brilliance…
Suvro Chandra, Joint Managing Director, P.C. Chandra Jewellers, A.K. Chandra, Managing Director, P.C. Chandra Group,…
Ahmedabad (Gujarat) [India], May 2: Ahmedabad (Gujarat) [India], May 4: Munoth Hedge Fund (MHF), a…
Surat (Gujarat) [India], May 2: Renowned environmentalist Viral Desai’s ‘Shahid Smriti Van’ has received national…
New Delhi [India], May 2: India’s PR and digital branding industry, Multiphase Digital has created an ‘unprecedented’ win…