Categories: Haryana

करनाल जेल में खुला पेट्रोल पंप, कैदी व बंदी डाल रहे वाहनों में तेल, अब तक हरियाणा की 6 जेल में खोला गया पेट्रोल पंप

करनाल, इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Petrol Pump Opened In Karnal Jail : हरियाणा सरकार और हरियाणा जेल विभाग के द्वारा एक बड़ी शुरुआत की गई है। करनाल जेल में पेट्रोल पंप को लगाया है जहां पर कैदी और बंदी वाहनों में तेल डालने का काम कर रहे हैं। पेट्रोल पंप पर जो भी छोटे से बड़ा काम हो रहा है वह सभी कैदी और बंदियों के द्वारा किया जा रहा है। करनाल पेट्रोल पंप की शुरुआत हरियाणा डीजीपी जेल मोहम्मद अकील के द्वारा करीब एक सप्ताह पहले की गई थी। यहां पर उच्च गुणवत्ता का पेट्रोल डीजल वाहनों में डाला जा रहा है। आने वाले समय में सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग पॉइंट की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

जेल पेट्रोल पंप पर बंदी और कैदी कर रहे काम

लखबीर सिंह सुपरिंटेंडेंट जेल करनाल ने कहा कि जेल विभाग लगातार जेल में कैदी और बंदियां के लिए उत्थान के कार्य कर रहे हैं। जेल विभाग का प्रयास रहता है कि जितने भी यहां पर कैदी और बंदी जेल के अंदर बंद है उनके व्यवहार में सुधार हो और वह खाली समय में अपने आप को व्यस्त रखें जिसके चलते उनके मन में बुरे विचार ना आए इसके लिए उनको उनके व्यवहार के अनुसार काम करने का समय दिया जाता है और उसी के आधार पर ही करनाल जेल में जो पेट्रोल पंप खुला है। वहां पर कैदी और बंदियां की ड्यूटी लगाई गई है जो पेट्रोल पंप पर तेल डालने से लेकर अन्य सब छोटे-मोटे काम कर रहे हैं।

कैदी और बंदियों के व्यवहार के आधार पर दिया जाता है पेट्रोल पंप पर काम

जेल सुपरिटेंडेंट ने कहा कि जेल के पेट्रोल पंप जो हमने स्टाफ लगाया हुआ है वह जेल में बंद कैदी और बंदी के द्वारा चलाए जा रहा है, लेकिन यहां पर उनकी ड्यूटी लगाने को लेकर उनका व्यवहार देखा जाता है। जब उनको पैरोल दी जाती है तो वह समय पर वापस आते हैं या नहीं और जेल में उनका व्यवहार किस प्रकार का है इन सभी चीजों को लेकर हरियाणा जेल विभाग के गाइडलाइन के अनुसार उनका काम दिया जाता है।

उनके आचरण देखने के आधार पर ही उनको यहां पर काम पर रखा गया है जो सुबह 7:00 से लेकर शाम के 7:00 बजे तक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं और अपनी ड्यूटी देते हैं उसके बाद जेल में चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि जेल परिसर में और भी बहुत से काम होते हैं वहां पर भी उनके आचरण के हिसाब से उनकी ड्यूटी लगाई जाती है ताकि वह अपने खाली समय में कुछ काम करें । उन्होंने बताया कि यहां पर काम करने वाले कैदी और बंदियों को डेली वेज 90 से ₹100 दिए जाते हैं जो सीधा उनके खाते में डाले जाते हैं। ऐसे में काम करने के साथ-साथ वह कुछ पैसों की भी कमाई कर रहे हैं।

किस उद्देश्य से की गई पेट्रोल पंप की शुरुआत

लखबीर सिंह सुपरिंटेंडेंट जेल करनाल ने कहा विभिन्न- विभिन्न परिस्थितियों में कैदियों के लिए भी और जेल प्रशासन के लिए भी और सरकार के लिए भी  कैदियों का सुधार हो रहा है। उनको काम करने का मौका मिला रहा है। कैदियों को काम करने का पैसा भी मिलेगा। उनके काम करने से जेल में भी अनुशासन भी होता है। जो कैदी काम करते हैं तब उनका ध्यान केवल काम करने पर ही रहता है। आपस में भी किसी तरह की कोई बातचीत नहीं होती है।

हरियाणा की 6 जेल में खोला गया पेट्रोल पंप, कई जेलों में खोलने की तैयारी जारी

लखबीर सिंह सुपरिंटेंडेंट जेल करनाल ने कहा यह पेट्रोल पंप पेट्रोल डीजल के साथ-साथ सीएनजी और सीवी चार्जिंग सिस्टम भी बनाया गया है। जिसमे IOC की बहुत बड़ी भाग्यदारी रही है। कुरुक्षेत्र में खोला गया पहला  पेट्रोल पंप कामयाब हुआ है। करनाल, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, सब जगह  फिलिंग स्टेशनों की शुरुआत हो चुकी है। इसके बाद फरीदाबाद, नूह और सिरसा में भी शुरुआत की जाएगी। जिसका मॉडल हमने और IOC ने मिलकर बनाया है।

उच्च गुणवता का मिलेगा पेट्रोल और डीजल

उन्होंने बताया कि इस यह पेट्रोल पंप कभी भी नुकसान में नहीं जा सकते। हमेशा ये पेट्रोल पंप सफल रहेंगे। इस तरह के पेट्रोल पंपों से पब्लिक काफी खुश होगी, क्योंकि यहां पर क्वालिटी का बहुत ध्यान रखा जा रहा है। डीजीपी ने कहा पेट्रोल पंप पर तेल की क्वालिटी कि मैं खुद जिम्मेवारी लेता हूं कि यहां पर क्वालिटी में किसी तरह का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा पेट्रोल पंप पर जो भी कस्टमर पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचेंगे यकीन के साथ कह सकते हैं कि उनकी गाड़ी अच्छे से चलेगी। कैदियों को भी काफी फायदा मिलेगा।

24 घंटे खुला रहेगा पेट्रोल पंप

उन्होंने कहा जो भी कैदी इस पेट्रोल पंप पर काम करेगा । उन्हें पैसे मिलेंगे और 24 घंटे पेट्रोल पंप चालू रहेगा। सुबह 7:00 से लेकर शाम के 7:00 बजे तक यहां पर बंदियों के द्वारा काम किया जाएगा उसके बाद दूसरे स्टाफ के यहां पर ड्यूटी लगाई जाती है। जो प्रॉफिट पेट्रोल पंप से होगा वह सीधा सरकार के पास जाएगा।

उन्होंने कहा सरकार की तरफ से हमें किसी भी तरह की कोई फंड की दिक्कत नहीं है।  चाहे वह नई जिलों की बात हो या कैदियों की किसी भी तरह की कोई सुविधा की बात हो सरकार की तरफ से किसी भी तरह की पैसे की कोई भी दिक्कत नहीं है। कैदियों के जीवन सुधार के लिए जेल में और भी कई तरह के काम चल रहे हैं। सरकार भी लगातार जेल सुधार और कैदियों की सुविधाओं के लिए कई कदम उठा रही है।

सुरक्षा के है कड़े प्रबंध

जेल सुपरिटेंडेंट ने कहा कि  पेट्रोल पंप पर जितने भी लोग काम कर रहे हैं उनकी सुरक्षा को लेकर यहां पर गार्ड तैनात किए गए हैं। हालांकि यह जो लोग यहां पर काम कर रहे हैं उनके आचरण के आधार पर ही उनके यहां पर ड्यूटी लगाई गई है जिसके चलते उनको लेकर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है लेकिन फिर भी सुरक्षा के लिहाज से यहां पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं।

Recent Posts

AFG P&C combined ratio worsens 90 bps to 94% in comfortable Q3 earnings beat

* CR deteriorates 90 bps YoY to 94.0% * Core net operating earnings per share…

3 minutes ago

Block raises full-year profit outlook as Cash App drives Q3 growth

(Corrects paragraph 8 to say Owen Jennings is executive officer & head of business, not…

4 minutes ago

Block raises full-year profit outlook as Cash App drives Q3 growth

(Corrects paragraph 8 to say Owen Jennings is executive officer & head of business, not…

5 minutes ago

Spencer Knight back in Florida as Blackhawks take on Panthers

For the second straight game, the Panthers will play host to a team with a…

8 minutes ago

Al-Hilal beat Shabab Al-Ahli in Riyadh

VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS BETWEEN AL HILAL AND SHABAB AL-AHLI IN AFC CHAMPIONS LEAGUE  SHOWS: RIYADH,…

9 minutes ago

BRIEF-PayPay Corp Expects FY27 Total Revenue Of ¥474,000 Mln To ¥478,000 Mln

Nov 4 (Reuters) - PayPay Corp: * PAYPAY CORP: FOR THE 3-MONTH PERIOD ENDING DECEMBER…

14 minutes ago