प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), CET Exam : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर करनाल जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि करनाल जिले के अभ्यर्थियों को यमुनानगर और पंचकूला स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 358 बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं करनाल में परीक्षा देने आने वाले उम्मीदवारों के लिए शटल बस सेवा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी योजना तैयार कर ली गई है।
मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों की परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इसके उपरांत करनाल में अधिकारियों की बैठक में डीसी उत्तम सिंह ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
डीसी ने बताया कि बस चालकों व परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे आवाज लगाकर अभ्यर्थियों को गंतव्य स्थल की जानकारी दें। यदि कोई परीक्षार्थी गलत बस में चढ़ जाता है, तो उसे नजदीकी स्थान पर उतारा जाएगा ताकि वह सही बस पकड़ सके।
बस खराब होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रिजर्व बसें तैनात की गई हैं। इसके अलावा, जींद जिले के परीक्षार्थियों के लिए करनाल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें केंद्र तक पहुंचाने के लिए 146 शटल बसें उपलब्ध रहेंगी। इन व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके एक सहायक को भी यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन और अन्य किसी भी प्रकार के डिजिटल डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी इन्हें परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे। प्रश्न पत्रों के वितरण की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
शनिवार और रविवार को परीक्षा के दौरान शहर की फोटो स्टेट दुकानों और कोचिंग सेंटर्स को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केंद्रों के पास भीड़ न लगाएं और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी स्थान पर भीड़ एकत्र न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। आम नागरिकों से दोनों परीक्षा दिनों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसपी गंगाराम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, एसडीएम अनुभव मेहता (करनाल), राजेश सोनी (घरौंडा), अशोक कुमार (नीलोखेड़ी), डीडीपीओ संजय टांक, रोडवेज जीएम कुलदीप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
WASHINGTON, Nov 6 (Reuters) - Central bankers around the world would need to consider any…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID HOLDING TRAINING SESSION AND COACH JOSE MOURINHO HOLDING PRESS CONFERENCE AHEAD…
By Reuters Fact Check (The article has been published through a syndicated feed. Except for…
Nov 6 (Reuters) - Fox Corp on Friday completed its $22 billion acquisition of Roku,…
Nov 6 (Reuters) - Charter Communications said on Friday it would cut $2 billion in…
JOHANNESBURG, Nov 6 (Reuters) - South Africa's African National Congress party was on about 32%…