India News (इंडिया न्यूज), Manohar Lal Khattar : केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा के 22 वर्षीय भतीजे प्रीत दहिया, सुपुत्र जयदेव दहिया के निधन पर बड़खालसा गांव स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। प्रीत दहिया का एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। मनोहर लाल ने कहा कि यह खबर न केवल परिवार के लिए, बल्कि समूचे क्षेत्र और समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।
मनोहर लाल ने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रीत दहिया एक प्रतिभावान, सौम्य और विनम्र स्वभाव का युवा था, जिसकी असामयिक विदाई से मन व्यथित है। इस कठिन समय में मैं परिवार के साथ खड़ा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
मनोहर लाल ने यह भी कहा कि युवा अवस्था में इस प्रकार का चला जाना न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। प्रीत दहिया के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
New Delhi [India], March 21: India’s entrepreneurial landscape is changing rapidly. More women today are…
PKF managing trustee, Sundeep Bhutoria (inset). PKF and World WWF-India will jointly present the 6th…
Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…
Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…