करनाल- इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Manohar Lal Khattar : केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कल देर शाम शुक्रवार को करनाल पहुंचे और लघु सचिवालय में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (डीडीसीएमसी) की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के 50 से अधिक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर स्पष्ट और सधे अंदाज में बात रखी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खट्टर ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “ऐसी बातें वही लोग करते हैं, जो न देश को समझते हैं, न समाज को और न ही उसकी विचारधारा को। खड़गे को हवा में नहीं, जमीन पर खड़े होकर बयान देने चाहिए।”
करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह के बाद खट्टर ने राहुल गांधी के हालिया बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को सिर्फ अखबारों की सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी करनी पड़ती है। वे क्या कहते हैं, इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।”
खट्टर ने दिल्ली-करनाल आरआरटीएस परियोजना को जल्द शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसकी डीपीआर व ढांचा तैयार किया जा चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि करनाल-यमुनानगर रेलवे लाइन की डीपीआर पर तकनीकी स्तर पर काम जारी है, परंतु आरआरटीएस परियोजना प्राथमिकता में है।
उन्होंने भूमि दरों में बढ़ोतरी के सवाल पर खट्टर ने स्पष्ट किया कि “कलेक्टर रेट बढ़ने का यह मतलब नहीं कि जमीनों के बाजार मूल्य बढ़ गए हैं। यह कदम केवल पारदर्शिता और रजिस्ट्रियों में गड़बड़ियों पर रोक के लिए उठाया गया है।” उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को भी राहत मिलेगी क्योंकि नकद लेन-देन की मजबूरी नहीं रहेगी।
खट्टर ने नीलोखेड़ी के बीर बड़ावला गांव के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि वर्षों से राज्य सरकार की जमीन पर बसे ग्रामीणों को अब मालिकाना हक दिया जाएगा। “स्वामित्व योजना के तहत उन्हें कलेक्टर रेट पर जमीन देकर मालिकाना अधिकार दिए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन को ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए खट्टर ने कहा कि करनाल जिले की सभी पंचायतों में स्वच्छता प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इससे गांवों में सफाई को लेकर जागरूकता और प्रतिस्पर्धा दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि एमपी लैंड योजना के अंतर्गत करनाल के सभी विधायकों को 1-1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे वे अपने क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्य करा सकेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा को लेकर सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परीक्षा युवाओं को सरकारी रोजगार की दिशा में अवसर प्रदान करेगी।
प्रदेश में अपराध बढ़ने के सवाल पर खट्टर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अपराध में बढ़ोतरी नहीं है। फर्क केवल इतना है कि अब पुलिस मामलों की त्वरित ट्रेसिंग कर रही है। उन्होंने जींद की हत्या की घटना को व्यक्तिगत झगड़ा बताया, न कि गैंगवार।
खट्टर ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत पानीपत से हुई थी और अब करनाल का लिंगानुपात 971 तक पहुंच गया है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने ने बताया कि एक लाख से कम आय वाले परिवारों को 1.80 लाख तक लाने के लिए स्किल ट्रेनिंग और स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा। यह योजना सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम होगी।
इस मौके पर इंद्री के विधायक एवं चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा नेता बृज गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, सभी पार्षद तथा नगर निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगमायुक्त अभय सिंह के अतिरिक्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…
Nov 3 (Reuters) - ES Sunlogy Bhd: * UNIT ACCEPTS ROLE AS DOMESTIC SUB-CONTRACTOR FOR…