India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : शिवरात्रि के बाद हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकले करनाल के कलवेहड़ी गांव के आठ लोगों की टोली पर शुक्रवार रात काली साबित हुई। यूपी के सहारनपुर जिले में पिंगोटा गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान प्रवीण उर्फ रिंकू (32), पृथ्वी सिंह (50) और मोतीराम (55) के रूप में हुई है। हादसे के बाद घायलों को सहारनपुर से चंडीगढ़ और करनाल रेफर किया गया है। वहीं यूपी पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, गांव कलवेहड़ी निवासी शिवसेवा से जुड़े आठ लोग शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक ईको कार में सवार होकर हरिद्वार रवाना हुए थे। टीम हर साल शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ सेवा शिविर लगाती है और उसके बाद गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाती है। रात करीब 12 बजे जब गाड़ी सहारनपुर के पिंगोटा गांव के पास पहुंची, तो सामने से आ रही भारी वाहन की हाई बीम लाइट सीधे चालक की आंखों पर पड़ी। रोशनी की चकाचौंध में चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को देख नहीं सका और ईको कार उसकी पीछे से जोरदार टक्कर में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
हादसे में प्रवीन, पृथ्वी सिंह और मोतीराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील, बृजपाल और अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सहारनपुर के अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जैसे ही हादसे की सूचना गांव पहुंची, तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही सहारनपुर रवाना हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया और कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि यह यात्रा बृजपाल के मन के खिलाफ थी। उसके जीजा बहादुर सिंह ने कहा कि वह नहीं जाना चाहता था, लेकिन टीम के कहने पर वह साथ चला गया। कुछ ही घंटों में सब कुछ बदल गया।
हादसे में जान गंवाने वाले प्रवीण कुमार के दो छोटे बच्चे हैं—एक बेटा और एक बेटी। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और बार-बार बेहोश हो रही है। मृतक पृथ्वी सिंह के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की हाल ही में शादी हुई थी। वहीं मोतीराम के चारों बच्चे शादीशुदा हैं। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सहारनपुर पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और सामने से आई हाई बीम लाइट इस हादसे की मुख्य वजह रही। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…
VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…
* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…
By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…
By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…
* Investigators seek answers over riot outside draftee housing * Recruitment for Ukraine's war effort…