Categories: Haryana

केंद्रीय विद्यालय बड़ोपल के भवन निर्माण को लेकर सैलजा ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखा, भवन न होने पर कक्षा 11वीं-12वीं की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही शुरू

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनके लोकसभा क्षेत्र के गांव ग्राम बड़ोपल (फतेहाबाद) में पिछले 11 सालों से केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण कार्य लंबित है।

भवन ना होने के कारण इस विद्यालय में कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भी आरंभ नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही जो कक्षाएं चालू है उनमें भी विद्यार्थियों की संख्या कम होती जा रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है। शिक्षा के अधिकार की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सांसद ने आशा व्यक्त की है कि केंद्रीय मंत्री इस विषय में त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई करेंगे।

11 वर्षों में विद्यालय का भवन निर्माण कार्य अब तक आरंभ नहीं हो पाया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेेंद्र प्रधान को लिखे पत्र में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि फतेहाबाद जिले के गांव बड़ोपल में वर्ष 2014 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का विद्यालय स्वीकृत किया गया था। इसके अंतर्गत वर्ष 2017 से विद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं। दुर्भाग्यवश, बीते 11 वर्षों में विद्यालय का भवन निर्माण कार्य अब तक आरंभ नहीं हो पाया है। वर्तमान में विद्यालय का संचालन गांव के प्राथमिक विद्यालय के भवन में किया जा रहा है, जिसके कारण प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को पिछले 09 वर्षों से गांव की एससी चौपाल में अध्ययन करना पड़ रहा है। वहां महज दो कमरे हैं, जो शिक्षा के अनुकूल वातावरण देने में पूर्णत: असमर्थ हैं।

संबंधित विभाग इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास कर रहे

कुमारी सैलजा ने कहा है कि ग्राम पंचायत ने विद्यालय भवन के लिए 08 एकड़ भूमि उपलब्ध करवा दी है। केवल 02 एकड़ भूमि पर विवाद की बात सामने आई थी, लेकिन अब पंचायत ने वैकल्पिक रूप से वह 02 एकड़ भूमि भी देने की सहमति प्रकट कर  दी है। इसके बावजूद राज्य सरकार और संबंधित विभाग इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे सैंकड़ों बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसके अतिरिक्त, भवन ना होने के कारण इस विद्यालय में कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भी आरंभ नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है।

शिक्षा के अधिकार की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि ग्राम बड़ोपल में केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, यदि राज्य सरकार इस मामले में कोई बाधा उत्पन्न कर रही है तो केंद्रीय स्तर से समाधान कर बच्चों के हित में निर्णय लिया जाए इस विद्यालय को बंद करने की किसी भी संभावना को समाप्त कर, इसे एक आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाए। शिक्षा के अधिकार की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सांसद ने आशा व्यक्त की है कि  वे इस विषय में त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई करेंगे।

झालावाड़ स्कूल घटना अत्यंत हृदयविदारक, हरियाणा सरकार भी सबक ले

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि राजस्थान के झालावाड़ के विद्यालय की छत गिरने की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए। यह घटना मन को विचलित करने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति दे। सांसद ने घायल विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से  प्रार्थना की है।

सांसद ने इस मामले की जांच किए जाने एवं दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। साथ ही सांसद ने कहा कि हरियाणा सरकार को भी इस हादसे से सबक लेना चाहिए क्योंकि प्रदेश में भी ऐसे जर्जर स्कूल भवन है जो कभी भी गिर सकते है, भाजपा सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाते हुए ऐसे जर्जर स्कूल भवन को गिराकर उनके स्थान पर नए भवन का निर्माण करवाना चाहिए।

Recent Posts

BRIEF-NOS Q3 EBITDA €225.6 Mln

Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…

3 minutes ago

Liverpool game is 'unbelievable opportunity,' Fenerbahce coach Kuyt says

VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…

4 minutes ago

UPDATE 2-Unilever targets $1.12 billion savings in home, personal care pivot

* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…

7 minutes ago

Setback for Google as EU court adviser sides with publishers against AI chatbot

By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…

8 minutes ago

Setback for Google as EU court adviser sides with publishers against AI chatbot

By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…

9 minutes ago

Ukraine probes clashes at military recruitment dorm

* Investigators seek answers over riot outside draftee housing * Recruitment for Ukraine's war effort…

14 minutes ago