करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Tragic Accident On Karnal Highway : शुक्रवार शाम को करनाल जिले के नेशनल हाईवे पर कुटेल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। बच्ची अपने पिता के साथ बहन के घर कौथली देने जा रही थी।
हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार केंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल को अर्पणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निगदू गांव निवासी 46 वर्षीय अमर सिंह अपनी बेटी आरवी के साथ बाइक पर सवार होकर अराईपुरा गांव स्थित अपनी बहन के घर कौथली देने जा रहे थे। जब वे कुटेल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पिता-पुत्री सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान आरवी सड़क पर इस तरह गिरी कि पीछे से आ रहे कैंटर के पहियों के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कैंटर लेकर फरार हो गया।
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने घायल अमर सिंह को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस भेज दिया। घायल अमर सिंह को अर्पणा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जांच अधिकारी एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान आरवी (8) निवासी निगदू के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति उसके पिता अमर सिंह हैं। अमर सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।फिलहाल हादसे के बाद से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी और चश्मदीदों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…