Categories: Haryana

11 किलो 960 ग्राम गांजा सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार, शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाह में बने नशा तस्कर, ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे

India News (इंडिया न्यूज), Two Drug Smugglers Arrested : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 24 उझा मोड़ पर दो नशा तस्करों को 11 किलो 960 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए नशा तस्करों की पहचान गंगापुरी रोड़ वाल्मीकि बस्ती निवासी सुमित व गांव जीवनधारा चंपारण बिहार हाल आठ मरला निवासी प्रदीप के रूप में हुई।

प्लास्टिक कट्टा व थैली लिए खड़े दोनों युवकों को हिरासत में लिया

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान एमजेआर चौक पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर 24 उझा मोड़ पर खड़े दो युवक नशा बेचने का अवैध काम करते है। दोनों युवक मादक पदार्थ लेकर कही जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्लास्टिक कट्टा व थैली लिए खड़े दोनों युवकों को हिरासत में लिया। 

बरामद गांजा का वजन करने पर 11 किलो 4 ग्राम पाया गया

पूछताछ करने पर उन्होने अपनी पहचान सुमित पुत्र जगदीश निवासी वाल्मीकि बस्ती व प्रदीप पुत्र गणेश निवासी जीवनधारा चंपारण बिहार हाल आठ मरला के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में दोनों युवकों की तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे व थैली से गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी सुमित के कब्जे से बरामद गांजा का वजन करने पर 956 ग्राम व आरोपी प्रदीप के कब्जे से बरामद गांजा का वजन करने पर 11 किलो 4 ग्राम पाया गया।

अलग-अलग स्थान से बरामद गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाए थे

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए अलग-अलग स्थान से बरामद गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाए थे। आरोपी प्रदीप ने बताया वह बरामद गांजा 2 दिन पहले बिहार के पटना से खरीद कर लाया था। आरोपी सुमित ने बताया वह बरामद गांजा एक दिन पहले दिल्ली में एक अज्ञात युवक से खरीदकर लाया था। शुक्रवार को दोनों आरोपी मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे।

आरोपी प्रदीप को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी सुमित की बेल हो गई व आरोपी प्रदीप को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस गहनता से पूछताछ करने के साथ आरोपी प्रदीप से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Recent Posts

US STOCKS-S&P 500, Nasdaq edge higher ahead of midterm results; Apple falls

* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…

19 seconds ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

3 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

4 minutes ago

GRAPHIC-Gulf oil flows dip in October from post-Iran war high, data shows

* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…

5 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

11 minutes ago

BRIEF-Equita Group Board Approves Issue Of €10 Million Additional Tier 1 Notes

Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…

11 minutes ago