Categories: Haryana

आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश अवैध हथियार समेत काबू, 1 देसी पिस्तौल, 3 जिंदा रौंद व 1 बाइक बरामद

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा की टीम ने शुक्रवार की रात आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाशों के मंसूबे को नाकाम करते हुए दो बदमाशों को काबू किया। पुलिस ने बदमाशों को हथवाला से आटा गांव के रोड़ पर नाकाबंदी कर काबू किया।

आरोपियों से 1 देसी पिस्तौल, 3 जिंदा रौंद व 1 बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपियों ने फिरौती मांगने के लिए बीती 12 अगस्त को माडल टाउन में सैर पर निकले एक व्यापारी के अपहरण का प्रयास किया था। आरोपियों की पहचान गांव सौंधापुर निवासी प्रमोद व गांव मिढकाली मुजफ्फरनगर यूपी हाल किराये आजाद नगर निवासी पिंकेश उर्फ राजा के रूप में हुई है।

  • पूछताछ में खुलासा : फिरौती मांगने के लिए 10 दिन पहले माडल टाउन में व्यापारी के अपहरण का प्रयास कर चुके

पुलिस टीम ने तुरंत हथवाला से आटा रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी

उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रैसवार्ता के दौरान बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा की टीम शुक्रवार की रात हथवाला गांव में आटा मोड़ पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की एक बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक अवैध हथियारों से लैस होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में गांव आटा से हथवाला की और आ रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत हथवाला से आटा रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी। 

पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोडेड मिला

कुछ देर पश्चात गांव आटा की और से दो युवक एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक को रोकने का इसारा किया। युवकों ने पुलिस को देख बाइक को और तेज भगाने का प्रयास किया और असंतुलन होकर बाइक सहित रोड़ पर गिर गए। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान प्रमोद पुत्र चुहड़ सिंह निवासी सौंधापुर व पिंकेश उर्फ राजा पुत्र राजेंद्र निवासी मिढकाली मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी प्रमोद की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर व आरोपी पिंकेश की पेंट की जेब से 2 जिंदा रौंद बरामद हुए। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोडेड मिला।

आरोपी पिंकेश काफी समय पहले मॉडल टाउन निवासी एक व्यापारी के पास काम करता था

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। आरोपियों से गहनता से पूछताछ में खुलासा हुआ वह दोनों काफी समय से अच्छे दोस्त है। आरोपी पिंकेश काफी समय पहले मॉडल टाउन निवासी एक व्यापारी के पास काम करता था। बीते 12 अगस्त को अल सुबह करीब 5:30 बजे दोनों आरोपी किराए की एक गाड़ी में सवार होकर माडल टाउन में घूम रहे थे। गाड़ी को आरोपी पिंकेश चला रहा था। व्यापारी भी सुबह सैर पर निकला था। आरोपियों ने व्यापारी को देख गाड़ी रोकी और आरोपी प्रमोद डंडा लेकर गाड़ी से नीचे उतरा।

फिरौती मांगने के लिए व्यापारी का अपहरण करना था

आरोपी प्रमोद डंडा मारने के लिए व्यापारी की और बढा तभी व्यापारी उसे देख भाग लिया। आरोपी ने उसको गिराने के लिए पीछे भागकर डंडा मारा। व्यापारी भागने में सफल हो गया। इसके बाद वह दोनों भी कार में सवार होकर फरार हो गए थे। वारदात बारे थाना माडल टाउन में व्यापारी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115, 126, 351(3) के तहत अभियोग दर्ज है।
दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ फिरौती मांगने के लिए व्यापारी का अपहरण करना था।

यूपी से उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद खरीद कर लाए थे

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया अपहरण की वारदात में असफल होने पर उन दोनों ने दौबारा हथियार के बल पर व्यापारी का अपहरण करने की साजिश रची और यूपी से उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद खरीद कर लाए थे। दोनों आरोपी अपहरण के बाद फिरौती मांगकर शॉर्ट कट तरीके से मोटे पैसे कमाना चाहते थे।

1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों के गहनता से पूछताछ करेगी। आरोपी पिंकेश का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ गुरूग्राम के बिलासपुर थाना में धोखाधड़ी का एक अभियोग दर्ज है।

Recent Posts

German climber takes on Everest alone in winter without supplemental oxygen

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

25 seconds ago

Soccer-Ligue 1 seeks long-term TV deal as 2027-32 rights tender opens

By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…

1 minute ago

Exclusive-US billionaire leads swap plan to buy Lukoil's overseas assets, sources say

By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…

4 minutes ago

European supermarkets rush to patch vulnerabilities after region-wide fridge hack

By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…

5 minutes ago

Bank of Canada head says fiscal policy not hitting fight against inflation

OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…

5 minutes ago

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 – CONF CALL

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…

10 minutes ago