India News (इंडिया न्यूज), Torrential Rain In Panchkula : पंचकूला में मूसलाधार बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निजी स्कूल के बाहर स्कूली बच्चों से भरी कार पर भारी भरकम पेड़ गिर गया। बताया जा रहा है कि कार में 6 स्कूली बच्चे सवार थे। भारी भरकम पेड़ गिरने की घटना के चलते बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया।
बच्चों के पिता आनंद अत्री ने दी हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई अनूप अत्री अपने बच्चों को पंचकूला के सेक्टर 4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल छोड़ने आए थे। इसी दौरान स्कूल के बाहर एक बड़ा भारी भरकम पेड़ कार पर आ गिरा। हादसे के दौरान कार में अनूप अत्री और 6 बच्चे सवार थे। जिसमें आनंद अत्री के अपने दो बच्चे और उनके भाई अनूप अत्री के दो बच्चे और उनकी बहन के दो बच्चे सवार थे। काबिले जिक्र है कि पंचकूला जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता द्वारा आज सुबह 7 ही पंचकूला जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश किए गए थे जारी।
निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया था, लेकिन पंचकूला के कई निजी विद्यालय अभिभावकों को जबरदस्ती बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मजबूर कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसे मौसम में अगर बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है और किसी भी तरह का कोई अप्रिय हादसा होता है जैसे कि कार पर यह पेड़ गिरने की घटना हुई है तो उसका जिम्मेदार आखिरकार कौन होगा?
वहीं जिला प्रशासन द्वारा भारी बारिश को देखते हुए 4 सितंबर को जिले के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान व खेल स्टेडियम में अवकाश घोषित किया गया है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन मोनिका गुप्ता ने बताया कि पंचकूला जिले में भारी वर्षा के चलते सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, काॅलेज, आईटीआई, बहुतकनीकी संस्थान, खेल स्टेडियम व आंगनवाड़ी केंद्रो में 4 सिंतबर 2025 (बुधवार) को अवकाश रहेगा।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील की जाती है कि मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। उपायुक्त ने बताया कि इस आदेश की अवेहलना करने वालों पर आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से इस आदेश की अनुपालना तुरंत प्रभाव से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…