Categories: Haryana

Deepender Hooda : बीपीएल कार्ड ‘फॉर वोट’ : सबसे बड़ा चुनावी घोटाला, दीपेन्द्र हुड्डा बोले-चुनाव के बाद 10 लाख बीपीएल कार्ड काटे गए, वोट चोरी और फर्जीवाड़ा

प्रवीण वालिया-करनाल,  India News (इंडिया न्यूज), Deepender Hooda : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज करनाल में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय (करनाल शहर) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर करनाल शहर के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष पराग गाबा और करनाल ग्रामीण के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वैध को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  • सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने किया जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय का उद्घाटन
  • 27 लाख से 51 लाख तक बीपीएल कार्ड, चुनाव बाद 10 लाख काटे गए
  • वोट चोरी और फर्जीवाड़ा, जल्द पेश करेंगे सबूत

भाजपा पर आरोप : “बीपीएल कार्ड फॉर वोट” घोटाला

पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने और सत्ता हासिल करने के लिए झूठ, लूट और फूट का सहारा लेती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का नया घोटाला “बीपीएल कार्ड फॉर वोट” घोटाले के रूप में सामने आया है। 2024 चुनाव से पहले बीपीएल कार्ड की संख्या 27 लाख से बढ़ाकर 51 लाख कर दी गई। इससे हरियाणा की 75% आबादी गरीबी रेखा के नीचे दिखाई देने लगी, जो स्वतंत्रता के समय भी नहीं थी। 

लगभग 40 लाख लोगों के साथ ठगी हुई

चुनाव के बाद अब तक 10 लाख से अधिक बीपीएल कार्ड काट दिए गए। औसतन एक कार्ड पर 4 लोग मानें तो लगभग 40 लाख लोगों के साथ ठगी हुई है। हुड्डा ने कहा कि यह आंकड़ा गंभीर है क्योंकि विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से केवल 22 हजार वोट ज्यादा मिले थे। उन्होंने आगे कहा कि घोटाले का अगला पैकेज “2100 रुपये पेंशन हर महिला को” है, लेकिन इसमें तरह-तरह की शर्तें लगाई गई हैं।

हरियाणा में जलभराव की समस्या पर चिंता

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने जलनिकासी के लिए कोई नई ड्रेन या नहर नहीं बनाई। इसके कारण हर साल लाखों किसानों और आम नागरिकों को जलभराव का खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है। हजारों-लाखों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है। किसानों और ग्रामीण बस्तियों के साथ-साथ शहरों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों को लगातार 2 फसलों का नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की कि सरकार धरातल पर उतरकर स्पेशल गिरदावरी कराए और कम से कम 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा घोषित करे।

चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत का आरोप

हुड्डा ने चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता और विपक्षी पार्टियों को मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने कहा चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिए “यंत्र, मंत्र, तंत्र” का इस्तेमाल किया जा रहा है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे, लेकिन ठोस जवाब नहीं मिला। हरियाणा के चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी और वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा हुआ है। जल्द ही तथ्यों और प्रमाणों के साथ इसका खुलासा किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित नेता

इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे पूर्व विधायक सुमिता सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता. घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेंद्र राठौर पूर्व विधायक राकेश कंबोज, धर्मपाल गोंदर, भीमसेन मेहता, बख्शीश सिंह विर्क पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वाधवा, अमित भड़ाना, सचिन बुदनपुर, पार्षद पप्पू लाठर तथा बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।

Recent Posts

US STOCKS-S&P 500, Nasdaq edge higher ahead of midterm results; Apple falls

* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…

30 seconds ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

3 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

4 minutes ago

GRAPHIC-Gulf oil flows dip in October from post-Iran war high, data shows

* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…

5 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

11 minutes ago

BRIEF-Equita Group Board Approves Issue Of €10 Million Additional Tier 1 Notes

Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…

11 minutes ago