Categories: Haryana

आर्य कॉलेज पानीपत में मनाया ‘शिक्षक सम्मान समारोह’, नारी कल्याण समिति ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करने का उठाया सराहनीय कदम, 35 शिक्षकों को किया सम्मानित

 India News (इंडिया न्यूज), Teacher Honor Ceremony : आर्य महाविद्यालय में नारी कल्याण समिति पानीपत द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरु हाजी साधना जी किन्नर और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी डीईओ नीलम कुंडू रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दिशा मल्होत्रा, प्रसिद्ध समाजसेवी सरोज आहुजा, सुप्रसिद्ध समाज सेविका कुसुम गुप्ता ने उपस्थिति दी। नारी कल्याण पानीपत की तरफ से जिला शिक्षक सम्मान समारोह में सरकारी और निजी स्कूलों के 35 उत्कृष्ट शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

समारोह का आयोजन नारी कल्याण समिति की अध्यक्ष कंचन सागर ने किया

शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन नारी कल्याण समिति की अध्यक्ष कंचन सागर ने किया। शिक्षा क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने का एक प्रमुख कदम है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी गुरु हाजी साधना जी किन्नर एवं विशिष्ट अतिथि डिप्टी डीईओ नीलम कुंडू ने कहा कि वास्तव में राष्ट्र निर्माण में अध्यापकों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आज के समय में शिक्षा के साथ साथ संस्कार और संस्कृति का ज्ञान भी देना होगा तभी हम एक समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सके। उन सभी शिक्षकों को आज सम्मानित किया गया है जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया है। मंच संचालन मोनिका सलूजा ने बड़े मनमोहक अंदाज में किया। साथ ही उन्होंने अपने समय के संस्मरण भी साझा किए।

इनको किया सम्मानित

नारी कल्याण समिति सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ और पगड़ी पहना कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया I पानीपत जिले के विभिन्न स्कूलों से बिंदु उर्मिल सिठाना स्कूल, पूजा बजाज के आर मंगलम स्कूल, बबीता सिंह पाइट संस्कृति स्कूल, वंदना शर्मा राजकीय कन्या स्कूल मॉडल टाउन, सिमरन धवन स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस सेक्टर अठारह, रीना महाजन बाल विद्या मंदिर, किरण बाला नौल्था स्कूल, योजना रोहिल्ला बाल विकास स्कूल मॉडल टाऊन, शिव वाणी पीडिलाइट सेंटर, पूजा सैनी हाली अपना स्कूल, कमला देवी निजामपुर स्कूल, रमा नंदवाणी आईबीएल स्कूल, रितिका रानी गोयला खुर्द स्कूल, भारती बहल सेंट मेरी स्कूल, दीपक दुरेजा प्रयाग स्कूल, रितिका बब्बर मिंटेज मोंटेसरी मनीषा , रूपाली चोपड़ा बाल विकास स्कूल जाटल, सीमा गोंधी प्रयाग स्कूल, जौंसी भसीन डाक्टर एमकेके स्कूल, रितिका दयाल सिंह स्कूल, डाक्टर अनु कालड़ा डीएवी स्कूल थर्मल, दीपिका धवन बडौली स्कूल, अमिता रानी निजामपुर स्कूल, बबीता सिंह पाइट संस्कृति स्कूल, केशव धीमान बाल निकेतन स्कूल, रवींद्र सिंह बड़ौली स्कूल, उमेद सिंह बडौली स्कूल, रश्मि दुआ किंडर किन स्कूल, राकेश जिनवानी स्कूल, यतिन रावल बाल विकास स्कूल, निशा शर्मा अचीवर एकेडमी, श्रष्ठी सिंगला एसडीवीएम सिटी, सीमा और अंजलि राजकीय स्कूल पावटी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी

नारी कल्याण समिति की प्रधान कंचन सागर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को समर्पित है I शिक्षक न सिर्फ विद्यार्थियों को शिक्षा देते हैं बल्कि वे हमेशा उन्हें अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करते हैं I अंत में उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

समिति की ओर से तीन लक्की ड्रा भी निकाले गए

सचिव ज्योतिका सक्सेना ने समिति की कार्यों की रिपोर्ट पढ़ी। प्रोजेक्ट चेयरमैन रजनी बेनीवाल और राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रदीप मलिक ने पूरा सहयोग दिया। उपप्रधान ज्योत्सना गर्ग ने सब का आभार व्यक्त किया। समिति की ओर से तीन लक्की ड्रा भी निकाले गए। सदस्याओं में सरोज आहुजा, सुमन सिंगला, रमेश बुद्धिराजा, डा. मोना मल्होत्रा, ज्योति रहेजा,नीलम मेहता, ज्योत्सना गर्ग,ज्योतिका सक्सेना,रेणु बंसल, अधिवक्ता पदमा शर्मा,शोभा गोयल आदि का सहयोग रहा।

Recent Posts

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

40 seconds ago

Tennis-Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner, keeps ATP Finals hopes alive

* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…

2 minutes ago

Keurig Dr Pepper flags slower fourth-quarter coffee profits as shoppers trade down

(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…

5 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

6 minutes ago

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

11 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

12 minutes ago