Anil Sharma slams rahul tejashwi PM Narendra Modi mother insult
Anil Sharma on PM Narendra Modi mother insult: बिहार के दरभंगा में राजद और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की माँ के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज़ हो गई है। भाजपा नेताओं ने इस घटना को बिहार की संस्कृति और परंपरा पर हमला बताते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने सोमवार को पटना में प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि बिहार की धरती से पीएम मोदी की माँ को गाली देने से न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लोग मर्माहत हैं।
अनिल शर्मा ने दलितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों की स्थिति का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सबसे लंबा शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने इन वर्गों के लिए ठोस काम नहीं किया और मंडल कमीशन का भी विरोध किया। भाजपा नेता ने एनडीए महिला मोर्चा द्वारा घोषित 4 सितंबर के बिहार बंद के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह बंद महिलाओं और समाज के सम्मान के लिए है और इसमें सभी वर्गों को साथ देना चाहिए।
By Courtney Rozen WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - US Treasury Secretary Scott Bessent plans to discuss…
(Adds analyst comment, details on other discussion topics, paragraphs 14-19) * Talks could extend to…
VIDEO SHOWS: ARCHIVE FOOTAGE OF FIFA GIANNI INFANTINO & CAF PRESIDENT PATRICE MOTSEPE SHOWS: CAIRO,…
Sept 18 (Reuters) - OpenAI expects to burn through $278 billion in cash between 2026…
THE WEEKEND DAYBOOK FOR FIRST LADY MELANIA TRUMP Saturday through Monday ----- The daybook editor…
Sept 18 (Reuters) - OpenAI projects it will burn through almost $280 billion by the…