India News (इंडिया न्यूज), World Grappling Championship 2025 : आगामी 13 से 16 अक्टूबर को बेलग्रेड सर्बिया में आयोजित होने वाली विश्व ग्रैपलिंग प्रतियोगिता 2025 में भारत देश की और से इसराना के संजीव कुमार सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। यह प्रतियोगिता यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा आयोजित करवाई जाएगी। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ग्रेपलिंग के साथ साथ 50 लगभग ओलंपिक एवं गैर ओलंपिक कुश्ती स्टाइल खेलो की अंतराष्ट्रीय इकाइयों का संचालन करती है। उनमें से विश्व स्तर पर ग्रेपलिंग और कुश्ती प्रख्यात खेल है।
यह जानकारी ग्रैपलिंग संघ ऑफ हरियाणा के महासचिव जितेन्द्र पांचाल ने देते हुए बताया कि अबकी बार हमारे लिए ये गर्व का विषय है कि हरियाणा के एकमात्र रेफरी संजीव कुमार सर्बिया में अंतराष्ट्रीय मंच पर निर्णायक होंगे। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 500 खिलाड़ी, अलग सीनियर वजन श्रेणियों में हिस्सा लेंगे। बताते चलें कि संजीव कुमार ग्रेपलिंग खेल के राष्ट्रीय स्तर के बहुत ही वरिष्ठ रैफरी है। 2015 से भारतीय ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायक रह चुके है।
वर्ष 2018 से लगातार ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में रैफरी की जिम्मेदारी बखूबी निभाते आए हैं। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से अन्य 3 रेफरियों का भी चयन किया गया है। पश्चिम बंगाल से सुप्रिया सामंत और पार्थव सारथी सरकार, उत्तराखंड से नवीन रयाल शामिल है। लगभग 15 वर्षों से इसराना क्षेत्र के बच्चों को ग्रेपलिंग और कराटे खेल की तकनीकी बारीकियों से रुबरु कराते आ रहे हैं। इसराना क्षेत्र के लिए पहला मौका है कि संजीव कुमार जैसा होनहार युवा अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन करने जाएगा। संजीव कुमार फिलहाल इसराना के उप मंडल कार्यालय में सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं।
Feb 3 (Reuters) - Western Digital said on Tuesday its board has approved $4 billion…
Feb 3 (Reuters) - Walt Disney on Tuesday named theme parks head Josh D'Amaro as…
VIDEO SHOWS: MIXED ZONE INTERVIEWS WITH ANDREA VARNIER AND GIOVANNI MALAGO FROM MILAN-CORTINA ORGANISING COMMITTEE/…
Feb 3 (Reuters) - Lakeland Industries Inc: * LAKELAND FIRE + SAFETY AWARDED CONTRACT FROM…
By Marc Jones LONDON, Feb 3 (Reuters) - JPMorgan is finalising plans for a new…
Feb 3 (Reuters) - Western Digital said on Tuesday its board has approved $4 billion…