India News (इंडिया न्यूज), Aditya Chautala : इनेलो के विधायक दल के नेता आदित्य देवीलाल चौटाला ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कल विधानसभा के अंदर जो घटनाक्रम हुआ,उसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक विधायक के तौर पर मैंने देखा। 40 नए विधायक सदन में चुनकर आए है, स्पीकर द्वारा बार-बार यह कहा गया कि नई सोच नई ऊर्जा का सृजन इस बार सदन में हुआ।
स्पीकर को यह उम्मीद थी कि जब भी सत्र शुरू होगा सुचारू रूप से संचालित होगा, लेकिन कल जिस तरह से कांग्रेस ने किया इससे साफ लगा कि शायद कांग्रेस तैयारी करके नहीं आई थी। इसलिए सदन को चलने नहीं दिया। सरकार हर मुद्दे पर असफल है, सदन में ही विधायक अपने हल्के की बात और सरकार की नाकामियों की बात रखता है। लेकिन कांग्रेस द्वारा सदन को चलने नहीं दिया गया।
इनेलो द्वारा भी लिखित तौर पर दिया गया कि प्रश्न काल से पहले कानून व्यवस्था पर चर्चा होनी चाहिए। जब मुख्यमंत्री तैयार थे कि चर्चा कल ही हो, तो चर्चा क्यों नहीं करने दी गई। स्पीकर ने भी आखिर में जाकर कानून व्यवस्था को लेकर स्थगन प्रस्ताव को मंजूर किया। जब करना ही था तो पहले क्यों नहीं किया। आज कांग्रेस और बीजेपी नूरा कुश्ती खेल रही है। जनता के पैसे बर्बाद किए जा रहे है।
हरियाणा की कानून व्यवस्था बिहार से भी बद्तर होती जा रही है। मुख्यमंत्री ने मनीषा मामले में यह कह दिया कि सीबीआई जांच हो, लेकिन जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से एक भी सीबीआई इंक्वायरी में कोई नतीजा नहीं आया है। बीजेपी सरकार में कितनी सीबीआई इंक्वायरी हुई है उसको लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी करें। एक गैंगस्टर द्वारा सोशल प्लेटफॉर्म पर यह कहा गया कि मनीषा का बदला हम लोग लेंगे, इस पर अभी तक मुख्यमंत्री ने पर्चा क्यों नहीं दर्ज करवाया। ये बहुत बड़ा फेलियर है सरकार का।
आज प्रदेश में हर विभाग के अंदर भ्रष्टाचार का बोलबाला है, लेकिन सरकार बिना पर्ची बिना खर्ची को लेकर टेबल थपथपाते है। ऐसी बेरहम सरकार है जिसकी ना तो कोई नीति है और ना ही कोई कम किया। ऐसा लगता है सभी गुंडे मवाली मुख्यमंत्री ने पाल रखे है। जिस कुटिया में मुख्यमंत्री में रहते है उसका नाम संत कबीर कुटीर आवास है। यह मुख्यमंत्री सिर्फ फोटो खिंचवाना और झूठ पर झूठ बोलने का काम करता है। कल विधानसभा की ओर से सर्कुलर जारी कर मीडिया पर भी नकेल कसने का काम शुरू कर दिया, ताकि उनकी नाकामियां जनता के बीच में ना जाए।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…