India News (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Krishan Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को मडलौडा स्थित अपने कार्यालय पर हरियाणा गौशाला महासंघ को अपने निजी कोष से एक बोलेरो गाड़ी झंडी दिखाकर सौंपी। इस अवसर पर हरियाणा गौशाला संघ के प्रधान जगदीश सिंह मलिक, हरको बैंक के अध्यक्ष अनिल पंवार,राजरूप पन्नू,कुलबीर खरब सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की अगुवाई में हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गौ रक्षा और गौ संवर्धन की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हरियाणा सरकार और गौ सेवा आयोग गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। गौशालाओं में सोलर संयंत्र लगाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा गौशालाओं को गायों के चारे और शेड निर्माण समेत विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता भी व्यापक पैमाने पर की जा रही है।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर अपने निवास पर इसराना विधानसभा के लोगों की समस्याओं को भी सुना और फोन पर संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं को दूर करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर लोगों ने बिजली, पानी, फिरनी व अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि इसराना विधानसभा में विकास कार्यों में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी और अधिकारियों को भी विशेष तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों की समस्याओं का व्यक्तिगत रुचि लेकर हल करें।
Nov 3 (Reuters) - Wawel SA: * SHAREHOLDER WIK REQUESTS TO CALL EGM * SHAREHOLDER…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…