India News (इंडिया न्यूज), Manisha Death Case : हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण की रहने वाली शिक्षिका मनीषा की मौत के विरोध में प्रदेश भर में धरने-प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। इसी के कड़ी में हांसी में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान एक युवक मनीषा को न्याय दिलाने की मांग करते हुए इतना जोश में आ गया कि बोलते हुए अपने होश हो खो बैठा।
जानकारी मुताबिक जाट धर्मशाला के सामने प्रदर्शन के दौरान पटौदी गांव निवासी शमशेर ने मंच से माइक पर बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई दिग्गज नेताओं को आपत्तिजनक शब्द कहे और साथ ही पिस्तौल लहराते हुए 3 हवाई फायर भी किये।
वहीं मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने कहा आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही उसे गिरफ्तार कर क़ानूनी कार्रवाई अमल में लाइ जाएगी।
By Hanna Rantala LONDON, June 18 (Reuters) - "Supergirl" star Milly Alcock says the new…
Mumbai (Maharashtra) [India], June 18: Superb Maa Developers, one of the fastest-growing real estate developers…
Washington (dpa) - A new study, published in JAMA Network Open, suggests that women who…
Shri T. V. Narendran, President, AIMA and CEO & Managing Director, Tata Steel Limited, addresses…
New Delhi [India], June 17: Twin Win, a leading educational institution focused on nurturing communication,…
Mumbai (Maharashtra) [India], June 18: Northeast India is rapidly emerging as one of the most…