India News (इंडिया न्यूज), Congress MLA Gokul Setia : हरियाणा के सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया और अधिकारिओं के बीच तनातनी की खबरें अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है। गोकुल सेतिया अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर खासे एक्टिव नज़र आते है, जिसके चलते अगर कोई अधिकारी काम करने में आनाकानी करता है या फिर लापरवाही बरतता है तो ये गोकुल सेतिया को रास नहीं आता, इसलिए अक्सर उनकी ऐसी वीडियो या बयान वायरल होते रहते हैं, जिनमें वे अधिकारी को चेतावनी देते या फटकार लगाते नज़र आते हैं।
अभी हाल ही में भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें गोकुल सेतिया ने जिला परिषद के सीईओ को जमकर फटकार लगाई थी। आज एक बार फिर से विधायक गोकुल सेतिया और अफसर आमने-सामने नज़र आये। बताया जा रहा है कि सिरसा के गांव नटार में गोकुल सेतिया सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण अफसर पर जमकर बरसे। ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था नहीं होने की वजह से विधायक गोकुल ने जिला परिषद के सीईओ डॉ सुभाष चंद्र जमकर फटकार लगाई।
वहीं गोकुल सेतिया का आरोप है कि फोन पर सीईओ डॉ सुभाष चंद्र ने उन्हें कहा कि ‘मैं तेरा गुलाम नहीं हूं।’ गोकुल सेतिया ने सीईओ डॉ सुभाष चंद्र को फोन पर भी जमकर फटकार लगाई। गोकुल सेतिया ने जिला परिषद के ऑफिस आने की चेतावनी देने के बाद सीईओ डॉ सुभाष चंद्र अपने ऑफिस से दूमदबाकर भागे निकले।
गोकुल सेतिया ने अपनी गाड़ी से सीईओ का पीछा किया। कांग्रेस विधायक गोकुल सेठिया ने सिरसा के एडीसी से मुलाकात कर शिकायत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सीईओ के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार से सीईओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं विधानसभा स्पीकर से सीईओ के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…