Categories: Haryana

पानीपत पुलिस ने बनाई 428 जवानों की चार दंगा निरोधक कंपनी, 1 कंपनी में 3 अलग-अलग प्लाटून बनाकर जवानों को किया तैनात, किसी भी लॉ एंड आर्डर स्थिति से निपटने में सक्षम

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Police : पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला में किसी भी लॉ एंड ऑडर की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में पुलिस के 428 जवानों की चार दंगा निरोधक कंपनी बनाई गई है। कंपनी में तैनात प्रत्येक जवान लाठी, डंडा, बॉडी प्रॉटेक्टर, कैन सिल्ड, हेल्मेट इत्यादी सभी प्रकार के एंटी राइट एक्यूपमेंट से लैस है।

एक कंपनी में तीन अलग-अलग प्लाटून बनाकर जवानों को तैनात किया गया है। उक्त कंपनियों में तैनात जवान किसी भी लॉ एंड आर्डर स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है, और एक ही आदेश पर कम से कम समय में किसी भी स्थान पर लॉ एंड आर्डर सिचुएशन की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर नियुक्त किया जा सकता है।

सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मंगलवार को जिला सचिवालय परिसर में तीन कंपनियों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के दौरान आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए तथा कानून से खिलवाड़ करने वाले असमाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाए। इस दौरान दंगा नियंत्रण के लिए स्थिति का आंकलन, नियंत्रण की पहली प्रक्रिया से लेकर कई अहम बिन्दुओं के बारें में गहनता से बताया गया। जवानों को दंगा या भीड़ को नियंत्रित करने में बरती जाने वाली सावधानियों बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मनोवैज्ञानिक तरीके से भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि यदि भीड़ अनियंत्रित हो जाए तो ऐसी स्थिति में पुलिस अधिकारियों व जवानों को जहां तक हो सके मनोवैज्ञानिक तरीके से भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा भीड़ को कानूनी नजरियें से अवगत करवाए की उनका यह प्रदर्शन व उग्र रुप गैर कानूनी है तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा की भीड़ व मजमे के दौरान पुलिस अफसर व जवानों को हमेशा शांत रहना चाहिए। इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स, सेना क्लर्क रविंद्र, इंस्पेक्टर बिजेंद्र, इंस्पेक्टर कलीराम व अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Recent Posts

German climber takes on Everest alone in winter without supplemental oxygen

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

36 seconds ago

Soccer-Ligue 1 seeks long-term TV deal as 2027-32 rights tender opens

By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…

2 minutes ago

Exclusive-US billionaire leads swap plan to buy Lukoil's overseas assets, sources say

By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…

4 minutes ago

European supermarkets rush to patch vulnerabilities after region-wide fridge hack

By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…

5 minutes ago

Bank of Canada head says fiscal policy not hitting fight against inflation

OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…

5 minutes ago

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 – CONF CALL

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…

10 minutes ago