India News (इंडिया न्यूज), Student Dies Of Heart Attack In school : हरियाणा में चरखी-दादरी के एक स्कूल में 9 वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव में लिया पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सदर थाना पुलिस ने पिता रोशन के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
जानकारी मुताबिक चरखी-दादरी के ढाणी फोगाट राजकीय कन्या विद्यालय में 9वीं कक्षा की छात्रा तमन्ना की दिल का दाैरा पड़ने से मौत हो गई। इस बारे जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी एसआई सतबीर ने बताया कि छात्रा तमन्ना (15) को क्लासरूम में दोपहर साढ़े 12 बजे दिल का दाैरा पड़ा। छात्रा के पिता रोशन ने बताया कि उसकी बेटी गांव के राजकीय कन्या स्कूल में पढ़ती थी और हर रोज की तरह सुबह घर से स्कूल गई थी।
जिस वक्त तमन्ना को हार्टअटैक आया लंच ब्रेक चल रहा था। तमन्ना ने भी सहपाठी छात्राओं के साथ लंच किया और उसके बाद वहीं बेंच पर बैठ गई। इसके बाद वो अचानक से पीछे लुढ़क गई और फिर होश में ही नहीं आई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…