India News (इंडिया न्यूज), Faridabad News : हरियाणा के फरीदाबाद के गांव चंदावली के पास स्थित आगरा नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी। तभी युवक को नहर में छलांग लगाते देख पास ही शिविर में ठहरे एक कांवड़िया की नजर पड़ी तो उसने युवक को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किये बिना नहर में छलांग लगा दी, पानी का बहाव बहुत अधिक तेज होने की वजह से युवक बह गया और वह उसे नहीं बचा पाया। हालांकि, कांवड़िया किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आया।
तभी घटना की सूचना मिलते है मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश करने की कोशिश की। लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने कहा है कि कूदने वाले युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसने आत्महत्या की कोशिश थी या कोई और कोई कारण था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक की तलाश जारी है।
By Anhata Rooprai, Max A. Cherney and Stephen Nellis Nov 3 (Reuters) - AMD forecast…
VIDEO SHOWS: PRESS CONFERENCE WITH MANCHESTER UNITED MANAGER MICHAEL CARRICK AFTER CHAMPIONS LEAGUE WIN OVER…
By Richard Cowan Nov 3 (Reuters) - Democrat Chris Pappas won New Hampshire’s open US…
DEMOCRAT CHRIS PAPPAS DEFEATS REPUBLICAN JOHN SUNUNU IN RACE FOR DEMOCRATIC-HELD US SENATE SEAT IN…
By Ankur Banerjee SINGAPORE, Nov 4 (Reuters) - US stock futures slid and the dollar…
SINGAPORE, Nov 4 (Reuters) - Singapore Airlines said on Tuesday that about 46,000 booking records…