Categories: Haryana

सीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा निशुल्क बस सेवा का होगा प्रबंध, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नम्बर, 24 घंटे रहेंगे सेवा में

India News (इंडिया न्यूज), CET Exam : पानीपत उपायुक्त डॉक्टर विरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते ने हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा सीईटी परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 26 एवं 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से नि:शुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी। यह सेवा अभ्यर्थियों को उनके नजदीकी जिला स्तरीय बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक पहुँचने और वापसी हेतु उपलब्ध करवाई जाएगी।

  • हरियाणा रोडवेज ने बनाएं 11 कलस्टर, कलस्टरों से सोनीपत के लिए प्रात: 4 बजे रवाना होगी बसें

कलस्टर पर जाकर सुबह 4 बजे नि:शुल्क बस सेवा ले सकते हैं

रोडवेज महाप्रबंधक विक्रम काम्बोज ने बताया कि सीईटी की परीक्षा के लिए जहां से नि:शुल्क बस चलाई जाएगी ऐसे 11 स्थानों पर कलस्टर बनाए गए हैं जिनमें नया व पुराना बस अड्डा, समालखा, मडलौडा, इसराना, बापौली, कुराना, बबैल, चुलकाना, सनौली, उरलाना खुर्द शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे परीक्षार्थी जिनकी परीक्षा सोनीपत में है व अपने नजदीक के कलस्टर पर जाकर सुबह 4 बजे नि:शुल्क बस सेवा ले सकते हैं।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार ने बताया कि सीईटी की परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी को दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं जोकि 24 घण्टे सेवा में रहेंगे। इनमें 0180-2951449, 0180-2951471, 0180-2951477, 0180-2951486, 0180-2951497 शामिल है।

विशेष सुविधाएं:

  • महिला अभ्यर्थी एक पारिवारिक सदस्य के साथ भी फ्री बस सेवा का लाभ ले सकेंगी।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से ही नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • दूर दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी यह सुविधा दी जाएगी।
  • रात्रि विश्राम हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवासीय व्यवस्था की जाएगी।
  • असुविधा की स्थिति में तुरंत सहायता हेतु हर जिले में टोल फ्री हेल्पलाइन भी जारी की जाएगी।
  • सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के लिए पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि आवश्यकता अनुसार बस सेवाओं की समुचित व्यवस्था की जा सके।
  • ऑनलाइन अग्रिम सीट बुकिंग के लिए लिंक: एचटीटीपीएस://एचएआरटीआरएएनएसडॉटजीओवीडॉटइन/एडवांस-बुकिंग-फॉर-सीईटी-2025/
  • यह कदम राज्य सरकार द्वारा युवाओं की सुविधा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में एक और मजबूत पहल है।

Recent Posts

'It is a cappuccino. It can't be $10,' says Harry Styles about NYC coffee prices

By Marcelo Teixeira NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Singer Harry Styles, who recently completed…

2 minutes ago

Al-Hilal beat Shabab Al-Ahli in Riyadh

VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS BETWEEN AL HILAL AND SHABAB AL-AHLI IN AFC CHAMPIONS LEAGUE  SHOWS: RIYADH,…

3 minutes ago

'It is a cappuccino. It can't be $10,' says Harry Styles about NYC coffee prices

By Marcelo Teixeira NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Singer Harry Styles, who recently completed…

4 minutes ago

LATAM Airlines trims earnings outlook as fuel costs bite

Nov 3 (Reuters) - LATAM Airlines cut its core earnings outlook for this year on…

8 minutes ago

RPT-TOP ALERT-DEMOCRATIC US SENATOR JON OSSOFF WINS REELECTION IN GEORGIA -DECISION DESK HQ

RPT-TOP ALERT-DEMOCRATIC US SENATOR JON OSSOFF WINS REELECTION IN GEORGIA -DECISION DESK HQ (The article…

9 minutes ago

Block lifts profit outlook on Cash App strength, reaches preliminary DOJ settlement

By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Block on Tuesday raised its…

11 minutes ago