India News (इंडिया न्यूज), Road Accident In Kurukshetra : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार को प्राइवेट बस और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर में जहां दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे लोहार माजरा गांव के पास हुआ। घायलों को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी मुताबिक कुरुक्षेत्र के सारसा गांव के सुखदेव एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, अपने भाई गुरदेव को इलाज के लिए क्रेटा कार में करनाल लेकर जा रहे थे। बताया गया है कि गुरदेव मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके साथ दो मौसेरे भाई रोहताश और कुलदीप भी मौजूद थे, तभी एक प्राइवेट बस अत्यधिक रफ्तार में थी। रास्ते में अचानक कुछ कांवड़िये सामने आ गए।
उन्हें बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही क्रेटा कार से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस हादसे में गुरदेव और कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखदेव और रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार एक महिला समेत तीन अन्य यात्री भी घायल हुए हैं।
By AJ Vicens Sept 18 (Reuters) - Foreign hackers targeted and manipulated equipment in two…
Sep 19 (OPTA) - Top Scorers in the Serie A on Saturday 1 D. Malen…
By Andrea Shalal WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - The Russia sanctions bill signed into law…
SAUDI CIVIL DEFENSE SAYS DANGER HAS PASSED IN RIYADH (The article has been published through…
By Jeffrey Dastin and Michael Erman SAN FRANCISCO, Sept 18 (Reuters) - Anthropic has quietly…
THE REUTERS TV WEEKEND DAYBOOK Saturday and Sunday ----- The daybook editor is Timothy Ryan…