India News (इंडिया न्यूज), Wife’s Murderer Husband Arrested : थाना मतलौडा पुलिस ने गांव थिराना में महिला की हत्या मामले में मंगलवार शाम को आरोपी पति रोशन लाल को गिरफ्तार किया। थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह कुछ दिन से पत्नी प्रिया के चरित्र पर शक करने लगा था। इसको लेकर उन दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी।
21 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे उसकी घर पर पत्नी प्रिया के साथ इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने कमरे में पास में पड़ा डंडा उठाकर पत्नी प्रिया के हाथ, पैर, मुंह व अन्य हिस्सों पर चोट मारी। खून निकलने पर पत्नी फर्श पर गिर बेहोश हो गई थी। इसके बाद वह फर्श पर बिखरे खून को साफ कर घर से बाहर चला गया था। बाद में पत्नी की मौत हो गई। प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
थाना मतलौडा में गांव बांध निवासी रणधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी बड़ी बेटी प्रिया की वर्ष 2017 में थिराना निवासी रोशन के साथ शादी की थी। शादी के बाद दोनों के पास दो बेटी व एक बेटा है। अब कुछ दिन से दामाद रोशन प्रिया के चरित्र पर शक करने लगा था। जिसको लेकर वो प्रिया के साथ झगड़ा व मारपीट करता था। उन्होंने व रिश्तेदारों में दामाद रोशन को कई बार समझाया भी था।
21 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे दामाद रोशन के बड़े भाई सुभाष ने फोन कर बताया कि प्रिया को चोट लग गई है। जिसको इलाज के लिए पानीपत रविंद्रा अस्पताल में लेकर आए है। जहा इलाज के दौरान प्रिया की मौत हो गई है। उन्होंने अस्पताल आकर देखा प्रिया के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। दामाद रोशन ने प्रिया की पीट पीटकर हत्या की है। रणधीर की शिकायत पर थाना मतलौडा में हत्या का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
VIDEO SHOWS: MINUTE'S SILENCE HELD AT THE METROPOLITANO STADIUM AND CAMP NOU IN MEMORY OF TENERIFE…
By Nimesh Vora MUMBAI, Nov 4 (Reuters) - The Indian rupee's ongoing recovery will draw…
Nov 4 (Reuters) - Iron ore prices rebounded on Wednesday, supported by short-covering and expectations…
BEIJING, Nov 4 (Reuters) - Oil prices slipped in early trade on Wednesday as investors…
Nov 4 (Reuters) - Australian graphic design platform Canva Group said on Wednesday it would…
VIDEO SHOWS: MINUTE'S SILENCE HELD AT THE METROPOLITANO STADIUM AND CAMP NOU IN MEMORY OF TENERIFE…