Categories: Haryana

6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने महज 18 घंटे के दौरान गिरफ्तार किया, बच्ची को रात 2 बजे घर से उठाकर ले गया था आरोपी

India News (इंडिया न्यूज), Accused Arrested For Raping A 6-Year-Old Girl : पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पड़ोसी दिनेश को वारदात के 18 घंटे के दौरान मंगलवार शाम को स्काईलार्क रोड पर गंदा नाला के पास से काबू किया। 

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी दिनेश ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। 

खाली कमरे में ले गया और वहां उसके साथ मारपीट कर डराया

थाना तहसील कैंप में महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूल रूप से यूपी की रहने वाली है और हाल में पानीपत की एक कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर परिवार सहित रह रही है। पति मजदूरी करता है। 21 जुलाई की रात वह बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। पति बाहर आंगन में सो रहा था। देर रात 6 वर्षीय बेटी ने रोते हुए उसे जगाया। बेटी ने रोते हुए उसे बताया गली में रहने वाला एक आदमी उसे उठाकर सामने वाले खाली कमरे में ले गया और वहां उसके साथ मारपीट कर डराया। 

बेटी की पहनी हुई निक्कर उसके शरीर पर नहीं थी और खून से सनी हुई थी

बेटी ने कहा अब उसके पेट में दर्द हो रहा है। उसने देखा बेटी की पहनी हुई निक्कर उसके शरीर पर नहीं थी और खून से सनी हुई थी। उसने बेटी से पूछा कि यह किसने किया। तभी बेटी उसे सामने वाले मकान के खाली कमरे में ले गई और बताया उस आदमी ने यहा उसके साथ मारपीट की और चिल्लाने पर मारने की बात कही। तभी पति ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में लेकर गई। बच्ची को दाखिल करा दिया। महिला ने शिकायत में बताया आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 64(1) 65(2) 140(3) 351(3) 115(2) व पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Recent Posts

Exclusive-Japan fund JIC plans to sell JSR to Mitsui Chemicals, sources say

TOKYO, Nov 4 (Reuters) - Japan Investment ‌Corp (JIC), a state-backed fund, plans to sell…

1 minute ago

Bills release C.J. Gardner-Johnson after 1-game ban for spitting incident

The Buffalo Bills released safety C.J. Gardner-Johnson on Tuesday, one day after his reinstatement from…

2 minutes ago

Meta raises $15 billion in five-part US bond sale to fund AI expansion

Nov 3 (Reuters) - Meta Platforms said on Tuesday it is raising $15 billion through…

3 minutes ago

'It is a cappuccino. It can't be $10,' says Harry Styles about NYC coffee prices

By Marcelo Teixeira NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Singer Harry Styles, who recently completed…

6 minutes ago

Al-Hilal beat Shabab Al-Ahli in Riyadh

VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS BETWEEN AL HILAL AND SHABAB AL-AHLI IN AFC CHAMPIONS LEAGUE  SHOWS: RIYADH,…

7 minutes ago

EXCLUSIVE-JAPAN'S JIC PLANS TO SELL JSR TO MITSUI CHEMICALS IN DEAL WHICH COULD EXCEED $8.2 BILLION, SOURCES SAY

EXCLUSIVE-JAPAN'S JIC PLANS TO SELL JSR TO MITSUI CHEMICALS IN DEAL WHICH COULD EXCEED $8.2…

8 minutes ago