India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि “राहुल गांधी खुद की रक्षा नहीं कर सकते। जबकि वे रोज जोर-जोर से चिल्लाते है कि उन्हें बोलने का समय नहीं दिया जाता”। उन्होंने कहा कि “विपक्ष के नेता में इतनी हीन भावना होना और जो पद की गरिमा की रक्षा नहीं कर सकते, वो देश की क्या रक्षा करेंगे”। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा महबूबा मुफ्ती के बयान कि हमारे संविधान में निहित धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और उसकी रक्षा की जिम्मेवारी राहुल गांधी की है, के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के बयान कि आरएसएस का इतिहास देश के इतिहास से अलग है, के बारे में पूछे गए सवाल पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे बिल्कुल सही कह रहे हैं क्योंकि आरएसएस का इतिहास देश का इतिहास है, देश की संस्कृति है, देश की भाषाएं व देश का रंग ढंग है। कांग्रेस तो अंग्रेजों की पार्टी है जो एक अंग्रेज एओ ह्यूम द्वारा बनाई गई थी। आज भी अंग्रेजों की भावना कांग्रेस में जिंदा है जो यदाकदा नजर आती है। हिंदुस्तान की पार्टी तो आरएसएस ही है, कांग्रेस हिंदुस्तान की पार्टी नहीं है।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के बयान कि भाजपा वाले पहले जय श्रीराम बोलते थे अब जय मां दुर्गा बोलते हैं तथा अब इन्हें जय बंगाल कहना होगा, पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा इस देश की पार्टी है। देश की मान्यताओं, धार्मिक विचारधारा और रीति नीति में राम जी भी है, कृष्ण जी भी हैं, जय माता भी है, भोले भंडारी भी है और हम उन सभी की जय करते है। तुम (टीएमसी) जिस मर्जी की जय बोलो या न बोलो!!
VIDEO SHOWS: PRESS CONFERENCE WITH MANCHESTER UNITED MANAGER MICHAEL CARRICK AFTER CHAMPIONS LEAGUE WIN OVER…
Nov 4 (Reuters) - Orcoda Ltd: * ANNOUNCES THREE-YEAR CONTRACT WITH LINKED COMMUNITY SERVICES IN…
* President's newly appointed chief of staff among suspects * Government has found no evidence…
By Lewis Krauskopf and Suzanne McGee NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Investors were bracing…
Nov 3 (Reuters) - Meta Platforms said on Tuesday it is raising $15 billion through…
VIDEO SHOWS: PRESS CONFERENCE WITH MANCHESTER UNITED MANAGER MICHAEL CARRICK AFTER CHAMPIONS LEAGUE WIN OVER…