Categories: Haryana

चौटाला परिवार के एक जुट होने का ‘चैप्टर क्लोज’…चौटाला परिवार के एक जुट होने पर डॉ अजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान, बोले -इस सवाल को बार-बार न पूछे !!

India News (इंडिया न्यूज), Ajay Singh Chautala : चौटाला परिवार के एक जुट होने पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान। चौटाला परिवार के एक जुट होने का चैप्टर क्लोज हो गया है। अब मीडिया भी इस सवाल को बार बार नहीं पूछे। ओम प्रकाश चौटाला के निधन के बाद एकजुट नहीं हो सकता। 

मुझे स्वास्थ्य संबंधी कोई ऐसा कारण नजर नहीं आया

देश के पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर डॉ अजय सिंह चौटाला का बयान। जगदीप धनखड़ उनके भी मित्र है। जगदीप धनखड़ हमारी टिकट पर ही पहली बार सांसद चुने गए थे। धनखड़ उनके साथ राजस्थान में 5 साल तक विधायक रहे हैं। मुझे स्वास्थ्य संबंधी कोई ऐसा कारण नजर नहीं आया। धनखड़ को पीछे हार्ट की दिक्कत हुई थी जिसके बाद स्टंट डाला गया था। अब उस दिन भी राज्यसभा में का संचालन धनखड़ ने किया था। धनखड़ के इस्तीफे से पहले उनके कई कार्यक्रम थे। मेरे को भी ऐसा लगता है बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने खेल खेला है। 

धनखड़ पर दवाब बनाकर इस्तीफा लिया

सरकार ने धनखड़ पर दवाब बनाकर इस्तीफा लिया। जो बातें सामने आ रही है उसमे सच्चाई तो है। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह पर अटकलों पर अजय चौटाला का बयान। न्यायपालिका जस्टिस वर्मा के मामले में धनखड़ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया। राज्यसभा में जस्टिस वर्मा के मुद्दे को सबसे पहले जगदीप धनखड़ ने उठाया था। जजपा का जल्द ही संगठन बनेगा। प्रदेश में मेम्बरशिप बनाने का अभियान 90 फीसदी पूरा हुआ। टारगेट से ही ज्यादा मेंबर बनाए गए है।  प्रदेश स्तर पर संगठन में नियुक्तियां अभी बाकी।

सरकार को कार्रवाई करनी होती तो भूपेंद्र सिंह हुडा के खिलाफ कितने सबूत है

रॉबर्ट वाड्रा पर ईडी के शिकंजा कसने पर डॉ अजय सिंह चौटाला का करारा जवाब। हरियाणा सरकार ने वाड्रा के खिलाफ पिछले 10 साल में क्या कार्रवाई की सरकार बताए। लोगों की आँखों में धूल झोंकने के लिए इस तरह के नाटक किए जाते है। अगर सरकार को कार्रवाई करनी होती तो भूपेंद्र सिंह हुडा के खिलाफ कितने सबूत है। हम लोगों ने सरकार को चार्जशीट दी थी। अजय चौटाला ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने भी अपने राज में ऐसे ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। बीजेपी वाले कांग्रेस के भी बाप है।

Recent Posts

No. 20 Alabama handles Sam Houston to win opener

Drew Fielder and London Jemison scored 15 points apiece to help No. 20 Alabama sail…

30 seconds ago

Carrick proud of his players after ManU break losing streak with 3-2 comeback win over Roma

VIDEO SHOWS: PRESS CONFERENCE WITH MANCHESTER UNITED MANAGER MICHAEL CARRICK AFTER CHAMPIONS LEAGUE WIN OVER…

4 minutes ago

UPDATE 6-NHL Results

Nov 4 (Stats Perform) - Results from the NHL games on Wednesday (home team in…

6 minutes ago

AMD's OpenAI, Meta chip deals trigger $1 billion quarterly charge

By Max A. Cherney SAN FRANCISCO, Nov 3 (Reuters) - Advanced Micro Devices' strategy of…

9 minutes ago

AMD's OpenAI, Meta chip deals trigger $1 billion quarterly charge

By Max A. Cherney SAN FRANCISCO, Nov 3 (Reuters) - Advanced Micro Devices' strategy of…

10 minutes ago

NHL Standings

Nov 4 (Stats Perform) - Standings from the NHL games on Wednesday Atlantic Division W…

11 minutes ago