Categories: Haryana

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है, बीएसी की बैठक में हुआ निर्णय, अब 22 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा विधानसभा का सत्र

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Monsoon Session : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र 27 अगस्त तक बढा दिया गया है। अब विधानसभा का सत्र 22 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा। इसके अलावा, विज ने कहा कि विधानसभा के सत्र में विपक्ष की हर बात का जवाब सरकार देने के लिए तैयार है।

  • विधानसभा के सत्र में विपक्ष की हर बात का जवाब सरकार देने के लिए तैयार

कमेटी ने निर्णय लिया है कि सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए बढा दी जाए

विज आज बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के उपरांत पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी दलों के नेता उपस्थित थे और कमेटी ने निर्णय लिया है कि सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए बढा दी जाए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष न होने के सवाल के जवाब में विज ने बताया कि ‘‘ये कांग्रेस के निर्णय न लेने की क्षमता के कारण है, कांग्रेस पार्टी में किसी को भी नेता न मानने के कारण है, कांग्रेस पार्टी में किसी का भी आदेश न चलने के कारण है’’। 

इस संबंध में फिजीबिलटी जांच करवाई जाएगी।

अंबाला छावनी से चण्डीगढ के बीच नई यात्री रेलगाडी चलने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में एक मांग आई थी कि रोजाना के यात्रियों का ट्रेन का लिंक रेलगाडी ही बनती है। इसलिए उनके द्वारा रेल मंत्री को एक पत्र लिखा गया था, जिस पर रेल मंत्री का उत्तर आया है कि इस संबंध में फिजीबिलटी जांच करवाई जाएगी।

Recent Posts

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

15 hours ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

16 hours ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

16 hours ago