India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ के बीच एक नई यात्री रेलगाड़ी चलाने के लिए व्यवहार्यता जांच (Feasibility Check) कराई जाएगी। विज ने बताया कि गत माह उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ के बीच एक पैसेंजर रेलगाड़ी चलाने का आग्रह किया था।
इस पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सूचित किया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए अंबाला छावनी-चण्डीगढ़ मार्ग पर नई यात्री गाड़ी के संचालन हेतु ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्ग, विद्यार्थी, व्यापारी एवं श्रमिक आना-जाना करते हैं। वर्तमान में बस सेवाओं और निजी वाहनों पर निर्भरता अधिक है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। इस नई रेलगाड़ी के शुरू होने से न केवल यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा मिलेगी, बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा।
विज ने कहा कि अंबाला छावनी एक बड़ा सैन्य एवं औद्योगिक केंद्र है, जबकि चण्डीगढ़ प्रदेश व क्षेत्र की प्रशासनिक राजधानी है। दोनों शहरों के बीच प्रतिदिन हजारों लोग नौकरी, पढ़ाई, इलाज और व्यापार के सिलसिले में यात्रा करते हैं। ऐसे में सीधी रेलगाड़ी सुविधा से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और आम लोगों का जीवन और सहज होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिजिबिलिटी जांच जल्द पूरी होगी और हरियाणा के लोगों को निकट भविष्य में यह नई यात्री रेलगाड़ी उपलब्ध होगी।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…