India News (इंडिया न्यूज), Congress Created Ruckus In Monsoon Session : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज यानि 22 अगस्त दोपहर 2 बजे शुरू हो चुका है, लेकिन पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों ने भिवानी की महिला टीचर मनीषा की संदिग्ध मौत को लेकर सदन में जोरदार हंगामा कर दिया।
कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा खतरे में है और बेटियों का कत्ल हो रहा है। इस मुद्दे पर हाथों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पोस्टर लेकर कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंचे, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित किया।
बता दें कि सत्र की शुरुआत में सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा, वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अहमदाबाद हादसे को लेकर शोक प्रस्ताव पढ़ा। बाद में कांग्रेस ने मनीषा मौत मामले को लेकर और नेताओं को मिल रही धमकी और फिरौती की घटनाओं को लेकर विधानसभा सचिवालय में काम रोको प्रस्ताव पेश किया। सत्र से पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में 27 अगस्त तक सत्र चलाने का फैसला लिया गया, जिसमें 23 शनिवार और 24 अगस्त रविवार को अवकाश रहेगा।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…