Categories: Haryana

भाखड़ा नहर के पानी को लेकर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा, बोलीं – सरकार का दावा और धरातल की हकीकत अलग, स्थिति को नहीं सुधारा तो किसानों का बढ़ेगा आक्रोश

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा में उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जल शक्ति मंत्रालय ने दावा किया है कि हरियाणा में किसानों को सिंचाई जल आपूर्ति पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ा और भाखड़ा नहर प्रणाली से रोटेशनल प्रोग्राम के अनुसार पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल उलट है। सांसद ने कहा कि किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लिया जाए और केंद्र तथा राज्य सरकारें मिलकर पानी वितरण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करें। सैलजा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते स्थिति को नहीं सुधारा तो किसानों का आक्रोश और बढ़ेगा।

मानसून के बावजूद उन्हें आवश्यक मात्रा में पानी नहीं मिल रहा।

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा के किसानों को नहरों से प्राप्त होने वाला सिंचाई पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा। सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में कल ही किसानों ने एक खाली नहर में दौडक़र विरोध प्रदर्शन किया, जो इस बात का प्रमाण है कि धरातल पर हालात बेहद खराब हैं। सांसद के सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि मार्च-अप्रैल 2025 के दौरान पानी की कमी का कोई प्रतिकूल असर सिंचाई पर नहीं पड़ा। जबकि किसानों का स्पष्ट कहना है कि मानसून के बावजूद उन्हें आवश्यक मात्रा में पानी नहीं मिल रहा।

सहायक नहरों की समय पर सफाई कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था

यह केंद्र सरकार की जमीनी हालात से अनभिज्ञता को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि भाखड़ा नहर की साफ सफाई न होने के कारण हरियाणा को पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है और टेल पर बसे किसान फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पाते है साथ ही पेयजल संकट गहराता है। सांसद ने पहले भी प्रदेश सरकार से भाखडा और उसकी सहायक नहरों की समय पर सफाई कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। 

सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते स्थिति को नहीं सुधारा तो…

सासंद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को केवल कागजी दावों तक सीमित रहने के बजाय धरातल पर स्थिति की सच्चाई देखनी चाहिए, हरियाणा के किसानों को उनका पूरा हिस्सा तुरंत दिया जाए, भाखड़ा नहर की मरम्मत और रखरखाव का कार्य बिना टालमटोल के समयबद्ध तरीके से किया जाए। सांसद ने कहा कि किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लिया जाए और केंद्र तथा राज्य सरकारें मिलकर पानी वितरण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करें। सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते स्थिति को नहीं सुधारा तो किसानों का आक्रोश और बढ़ेगा।

Recent Posts

Russian glide bomb hits apartment in Ukraine's Sumy, two dead, seven injured

Sept 18 (Reuters) - A Russian glide bomb hit an apartment building in the northern…

3 minutes ago

Arteta defends right to speak out on refereeing decisions

VIDEO SHOWS: COMMENTS FROM ARSENAL MANAGER MIKEL ARTETA SHOWS: LONDON COLNEY, ENGLAND, UNITED KINGDOM (September…

6 minutes ago

UPDATE 8-Oil slides after China asks Iran to limit Houthi attacks on Saudi oil facilities

(Updates prices) * Saudi Arabia and Houthis exchange fresh strikes * Brent on track for…

7 minutes ago

Warren Buffett steps down as Berkshire chairman, replaced by his son Howard

By Manya Saini and Jonathan Stempel Sept 18 (Reuters) - Warren Buffett stepped down on…

9 minutes ago

NSCALE IS TARGETING A MULTI-BILLION-DOLLAR LISTING AND EVALUATION AROUND $30 BILLION – CNBC

NSCALE IS TARGETING A MULTI-BILLION-DOLLAR LISTING AND EVALUATION AROUND $30 BILLION - CNBC (The article…

16 minutes ago

Alexander-Arnold returns to England squad as Tuchel makes 10 changes from World Cup

VIDEO SHOWS: ENGLAND MANAGER THOMAS TUCHEL ANNOUNCES HIS SQUAD TO PLAY SPAIN, CZECH REPUBLIC AND…

17 minutes ago