India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : स्वतंत्रता दिवस से पहले नायब सैनी पार्ट 2 सरकार ने शहर वासियों को तोहफा देने का काम किया। दरअसल प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके समालखा नगर पालिका का दर्जा बढ़ाकर नगर परिषद बना दिया है। पालिका सीमा वृद्धि कराने व नगर परिषद बनवाने के लिए लम्बे समय से संघर्षरत समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा संयोजक पीपी कपूर व मोर्चा सदस्यों रोहित लाहोट,विजेंद्र धीमान, पूर्व पार्षद जय भगवान शर्मा,बंटी धीमान, पूर्व पार्षद बॉबी जांगड़ा, मास्टर राजेंद्र मित्तल,सतीश वर्मा ने नगर परिषद बनने पर लड्डू बाँटकर खुशी व्यक्त की है।
संघर्ष मोर्चा संयोजक एवं आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने नगर परिषद बनने पर जनता के संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि इससे विकास से वंचित कालोनियों में भी विकास के द्वार खुलेंगे। कपूर ने बताया कि समालखा में पहले ग्राम पंचायत हुआ करती थी, जोकि 20 हज़ार की आबादी होने पर वर्ष 1982 में यहां नगरपालिका बनी थी। अब 43 वर्ष पश्चात 62,561 जनसंख्या होने पर नगर पालिका का दर्जा बढ़ा कर नगर परिषद परिषद का गठन हुआ है। परिषद बनने से पहले नगर पालिका का कुल क्षेत्रफल 4.64 वर्ग किलो मीटर था, जो अब नगर परिषद बनने से बढ़कर 10.21 वर्ग किलोमीटर हो गया है।
पीपी कपूर ने बताया कि नगर परिषद बनने से विकास कार्यों के लिए ज्यादा ग्रांट राशि आएगी, नई शामिल कालोनियों के लोगों के वोट बनेंगे,नई वार्ड बंदी होगी,वार्डों की संख्या बढ़ेगी, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी, सेक्रेटरी की बजाए कार्यकारी अधिकारी (ई.ओ) नियुक्त होगा,कार्यालय में जे ई,एम ई व अन्य स्टॉफ की संख्या में वृद्धि होगी, आवासीय ऋण सरकारी बैंकों से मिल पाएगा निजी बैंकों के भारी ब्याज से मुक्ति मिलेगी, नई शामिल कालोनियां वैध होंगी व इनमे सड़क नाली सीवरेज स्ट्रीट लाइट,पक्की गलियों जैसे विकास कार्य होंगे।
कपूर ने बताया कि इस नगर परिषद के अंतर्गत रेवेन्यू एस्टेट भापरा व समालखा का समस्त रकबा,लघु सचिवालय, गांव पावटी की गणेश पार्क कालोनी,मयूर विहार कालोनी,विकास नगर,चंदन गार्डन कालोनी,सीता राम कालोनी एक्स्टेंशन, नेस्ले रोड़ पर गांव पट्टीकल्याणा की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती,नेस्ले फैक्ट्री, श्री तारा एनक्लेव, पावर हाउस के पीछे प्रीतम पुरा एक्सटेंशन चुलकाना रोड़ के दोनों साइड पर गांव किवाना के रकबा में बनी शास्त्री कालोनी, हैफेड गोदाम के पीछे की धर्म एनक्लेव कालोनी, रेलवे लाइन पार की भरत नगर कालोनी, नारायणा रोड़ की सांसी कालोनी, चोपड़ा कालोनी, राजीव कालोनी एक्सटेंशन, एचएसआईडीसी के पीछे बजरंग कालोनी, भापरा की संगम कालोनी एक्सटेंशन, जौरासी रोड़ की गांधी कालोनी एक्सटेंशन आदि शामिल हुए हैं।
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…