प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Karnal Fake Kidnapping Case : करनाल में दिनदहाड़े घर के बाहर से युवती के कथित अपहरण के फर्जी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवती को हरिद्वार से बरामद कर लिया है। अब पुलिस युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
शादी से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और दावों पर पुलिस ने साफ किया कि उनके पास न तो कोई वीडियो आया है और न ही शादी का कोई प्रमाण मिला है। फिलहाल पुलिस वही कार्रवाई कर रही है, जो दर्ज एफआईआर के आधार पर है।
युवती के पिता नरसिंह का कहना है कि उनकी बेटी की आरोपी युवक से कभी-कभी बात होती थी। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने बेटी को समझाया और धमकाया कि वह उससे दूरी बनाए। इसके बाद परिवार ने यूपी में बेटी की शादी तय कर दी थी, जो 2 नवंबर को होनी थी। उन्होंने दावा किया कि बेटी की उम्र 17 साल 6 महीने है और उसका अपहरण किया गया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में बेटी को डरा-धमकाकर बयान दिलवाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना सीसीटीवी में कैद है, जिसमें बेटी को मारपीट कर गाड़ी में डालते दिखाया गया।
आरोपी युवक आशू के पिता राजेश ने कहा कि उन्हें दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पता था, जो पांच साल से चल रहा था। पिछले दिसंबर में युवती एक बार उनके घर भी आई थी और उस समय शादी की बात हुई थी, लेकिन युवती के घरवालों ने जाति के आधार पर इनकार कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनका बेटा युवती को किडनैप करेगा।
12 अगस्त की देर शाम युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा कि वह किडनैप नहीं हुई, बल्कि अपनी मर्जी से गई है क्योंकि उसके घर वाले उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कराना चाहते थे। युवती ने दावा किया कि उसने वीडियो में दिख रहे युवक से शादी कर ली है और जिन लोगों को किडनैपिंग में आरोपी बताया गया, वे उसके दोस्त थे, जो उसे लेने आए थे।
सदर बाजार पुलिस ने वायरल वीडियो और शादी के दावे की पुष्टि से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और आज युवती को हरिद्वार से बरामद कर करनाल लाया गया है। सदर चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने युवती के बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया जारी है और आगे की कार्रवाई इन्हीं बयानों के आधार पर होगी।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…