India News (इंडिया न्यूज), A Young Man Died Due To Electric Shock : बीती रात गांव अलूपुर में बिजली का करंट लगने से गांव के एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के आरोप लगाए। गांव के सरपंच सतवीर सिंह ने बताया कि हमारे गांव में सभी ट्रांसफार्मर सीधे बिजली सप्लाई कर रहे हैं। जो आपात स्थिति के लिए लाइन लगी है वह कट करने के बाद बिजली सप्लाई देती है।
इसे हालत में गांव के युवक विजेंद्र पुत्र रामेश्वर बिजली ने पकड़ लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के सरपंच सतबीर ने बिजली कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में बिजली की परेशानी की शिकायत करने के बाद भी बिजली कर्मी नहीं पहुंचते। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी लाइन मैन थे विभाग द्वारा जिन्हें जेई का स्थान दिया गया है, वे जब से जेई बनाए गए हैं, तभी से फील्ड में आकर काम नहीं करते।
हमने कई बार बिजली के बारे में शिकायत की परंतु हालत आज भी वही है हमारे गांव के लगभग सभी ट्रांसफार्मर जो सीधे बिजली सप्लाई कर रहे हैं। जिससे इस तरह के ओर भी हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि विजेंदर के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं एक लड़का वह एक लड़की जो लगभग दो व ढाई वर्ष के बताए गए हैं गरीब परिवार हे मजदूरी करके अपना परिवार का पेट पालता था, जो अब नहीं रहा। सरपंच ने कहा बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ। इसका जिम्मेदार बिजली विभाग है।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…