India News (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma : हरियाणा सरकार जनता की सेवा के लिए समर्पित है और सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चला रही है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। मिट्टी से बर्तन और मूर्तियां बनाने की कला हमारी अमूल्य धरोहर है, इसे नियमित रूप से भविष्य में भी बनाये रखने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं से जुड़े हुए लाभान्वित किया जा रहा है। यह बात राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कही। वे बुधवार को बाल भवन सभागार में आयोजित समारोह में प्रजापति समुदाय के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने की।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से राज्य स्तरीय समारोह में प्रजापति समाज के लाभार्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किए वहीं जिला स्तरीय समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जिला रेवाड़ी में 67 गांवों के 2801 लाभार्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरित कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रजापति समुदाय के पात्र परिवारों को मिट्टी के बर्तन बनाने, आवा लगाने के लिए आरक्षित की गई भूमि के पात्रता प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए आज वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रजापति समाज के उन लोगों के पास मिट्टी उठाने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, ऐसे लोगों को प्रमाण पत्र मिलने के बाद पंचायत भूमि में से पांच एकड़ तक भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि वे इस योजना से अपना पुश्तैनी व्यवसाय चला सके।
उन्होंने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला ही नहीं है, बल्कि प्रजापति समाज की कलात्मक सोच है और उनकी कुशलता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मिट्टी कला बोर्ड का गठन करते हुए कलात्मक वस्तुओं के निर्माण करने वालों को प्रोत्साहन भी दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की अच्छी सोच है, जो प्रत्येक वर्ग के समान रूप से कार्य कर रही है। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन रेवाड़ी की धरती के लिए, हरियाणा के लिए और विशेष रूप से प्रजापति समाज के लिए ऐतिहासिक है। यह सिर्फ एक प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि यह हमारे समाज की वर्षों की मेहनत, संघर्ष और उम्मीदों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज का इतिहास हजारों साल पुराना है। जब सभ्यता का आरंभ हुआ था, तब से लेकर आज तक, मिट्टी के बर्तन हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने मिट्टी से ऐसे बर्तन बनाए जो सिर्फ उपयोगी नहीं थे बल्कि हमारी परंपराओं और विश्वास का प्रतीक थे जैसे मटके में रखा पानी, कुल्हड़ में बनी चाय, दीपावली पर जलने वाले मिट्टी के दीपक, और शादी-ब्याह में इस्तेमाल होने वाले कलश ये सब हमारे समाज की कला और श्रम की अनमोल देन हैं। सांसद ने कहा कि यह प्रमाण पत्र हरियाणा सरकार द्वारा प्रजापति समाज को औपचारिक मान्यता देगा और इसके आधार पर हम सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से कुम्हार समाज के लोगों को जोड़ेंगे और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रजापति समाज के लिए कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। उन्होंने कहा कि 2000 गांवों में जमीन दी जाएगी, ताकि (समाज) को मिट्टी और कच्चा माल आसानी से मिल पाए। मशीनरी और निर्माण पर 15 प्रतिशत सब्सिडी, जिससे काम को आधुनिक बनाया जा सके। शिक्षा में सहयोग के लिए बच्चों को हर साल चार हजार की स्कॉलरशिप, बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपए की आर्थिक सहायता, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग और पंचायती राज संस्थाओं में 8 प्रतिशत आरक्षण किया है।
कार्यक्रम में प्रजापति समाज की ओर से रोशन लाल ठेकेदार और के.के प्रजापति द्वारा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा व डीसी अभिषेक मीणा को मान सम्मान की पगड़ी पहनाकर समाज की ओर से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली, महामंत्री हिमांशु पालीवाल, रतनेश बंसल, एडीसी राहुल मोदी, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कुमार व डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…