India News (इंडिया न्यूज), Drug Smuggler Arrested : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने विकास नगर रेलवे लाइन अंडर पास के नजदीक एक नशा तस्कर को 150 ग्राम चरस सहित काबू किया। आरोपी की पहचान यूपी के मुज्जफरनगर जिले के खरड़ गांव निवासी विजेंद्र उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सिवाह बस अड्डा पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि यूपी निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में विकास नगर रेलवे लाइन अंडर पास की और आएगा। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुंरत विकास नगर रेलवे लाइन अंडरपास के नजदीक पहुंच नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक विकास नगर की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया।
युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विजेंद्र उर्फ बिटटू पुत्र धर्मपाल निवासी खरड़ मुज्जफरनगर यूपी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से प्लास्टिक पन्नी के अंदर चरस (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 150 ग्राम पाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह यूपी स्थित अपने गांव में घर के आसपास उगे भांग के पौधों से चरस को उतार कर शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए पानीपत में बेचने के लिए लाया था। बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी विजेंद्र उर्फ बिट्टू को माननीय न्यायालय में पेश किया, उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
By Ahmad Ghaddar LONDON, Nov 3 (Reuters) - Oil prices slumped on Tuesday after President…
By Jack Kim, Kyu-seok Shim and Rae Wee SEOUL/SINGAPORE, Nov 3 (Reuters) - Asset outflows…
MILAN, Nov 3 (Reuters) - Orders for Ferrari's Luce EV already cover all the units…
GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…