India News (इंडिया न्यूज), Tight security arrangements for Independence Day : 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश भर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गए है, हर जिले के एसपी ने अपने-अपने जिलों की स्थानीय पुलिस टीमों को सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े पुख्ता प्रंबध किए गए है।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में पुलिस की गश्त और मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। स्थाई व अस्थाई नाकों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। कॉबिंग कर सभी होटल, ढ़ाबे, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, रेस्टोरेंट, मंदिर, मस्जिद कॉलोनी इत्यादी को चेक किया जा रहा है। रात के समय भी बॉर्डर नाकों द्वारा आनें जानें व्यक्तियों तथा वाहनों को जांच किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। माननीय विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण माडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के नजरीये से जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व अपराध अन्वेषण टीमों को सुरक्षा संबधि आवश्यक दिशा निर्देश देकर सर्तक्ता से चेकिंग करने के निर्देश दिए है।
कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न स्थानों पर समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये गए है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 525 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही परेड ग्रांऊड के चारों तरफ 6 विशेष नाकें लगाये गये है। इसके अतिरिक्त जिले के 15 स्थाई व अस्थाई नाकों को अलर्ट किया गया है जिनके द्वारा आने जाने वाले व्यक्तियों तथा वाहनों पर निगरानी व जांच की रही है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ सभी पीसीआर, राईडर, डायल 112 की गाड़िया निरंतर क्षेत्र में गश्त कर रही है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि शरारती तत्वों तथा असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रहेगी। किसी व्यक्ति द्वारा कोई शरारत पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने आमजन से अपील की है कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई भी संद्विगध किस्म की वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम या संबधित थाना प्रबंधक या चोंकी इंचार्ज या डायल 112 को दे। कानून एव सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखनें में जिला पुलिस का सहयोग करें।
VIDEO SHOWS: REAL MADRID TRAINING AHEAD OF THEIR LALIGA MATCH AGAINST BARCELONA / SOUNDBITE FROM…
MOSCOW, Oct 24 (Reuters) - An industrial zone in Russia's Omsk came under attack from…
Oct 24 (OPTA) - Summaries for the La Liga on Saturday (start times are CET)…
VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS OF THE SEMI-FINALS OF THE WTA 500 NINGBO OPEN TEMPLATE ONLY, SHOTLIST…
The new AMD X870E motherboard features a 16+2+1-phase power design, support for up to 256GB…