India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : एसडी पीजी कॉलेज में रविवार को पानीपत आइडल का आयोजन जोन तुर्की व राजन पासवान टीम की ओर से किया गया। इसमें जिले के करीब 40 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जोरा फिल्म के अभिनेता रविंद्र कुहाड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही मिस्टर इंडिया फाइनल लिस्ट एक्टर एवं मॉडल सचिन नरवाल और टीवी अभिनेत्री मिस मुख्ता आनंद ने कार्यक्रम में आकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
जोरा फिल्म के अभिनेता रविंद्र कुहाड़ ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह रोमांस और सस्पेंस से भरपूर फिल्म है, जिसमें एक बेटा अपने पिता को ढूंढता है। रविंद्र कुहाड़ ने कहा कि इस फिल्म की स्टोरी सभी को पसंद आएगी और सभी शहर वासियों से मैं अपील करता हूं कि 8 अगस्त को इस फिल्म को देखने जरूर जाएं और मेरा और मेरी टीम का हौसला बढ़ाएं।
नार्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव रमेश यादव और पानीपत बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन एवं पानीपत युवा संगठन के प्रधान शशि कपूर ने बताया कि भाई रविंद्र कुहाड़ बहुत ही मेहनती इंसान है, जो कि किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इन्होंने इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की है। बहुत कम लोग यहां तक पहुंच पाते हैं यह सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है।
इनके द्वारा किया गया यह काम हम सभी शहर वासियों एवं देशवासियों के लिए गर्व की बात है। जिसके लिए हम सभी और हमारी टीम ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। इस मौके पर आरएसएस हरियाणा के प्रान्त प्रचार महेंद्र कंसल, पानीपत बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन एवं पानीपत युंवा सगठन के प्रधान शशि कपूर, नार्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के जर्नल सैकटरी शेरू उस्ताद, मेयर कोमल सैनी, भाजपा नेता अशोक आर्य, पार्षद जयदीप अरोड़ा, रोकी गहलोत, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, मालति अरोड़ा, राहुल सेठी, उदय खन्ना, राजन सरदार, रमन ओबरॉय, पूर्व बावा, सविता आर्य, मुकेश मास्टर, चिराग भराडा, हिमांशु भराडा व कई सामजसेवी व कई नेता गण मौजूद रहे।
By Scott DiSavino NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Oil prices eased about 1% to…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Bayerische Motoren Werke Aktiengesellschaft: * BMW - AG REVISES 2026 ROCE…
U.S. STOCK INDEXES EXTEND GAINS; S&P 500 UP 0.70%, NASDAQ UP 1.2% (The article has…
VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS FROM PARIS MASTERS ATP 1000 TOURNAMENT INCLUDING NOVAK DJOKOVIC V VALENTIN VACHEROT…
NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Marathon Petroleum beat Wall Street estimates for third-quarter profit…